टेल्को मगदम छठ घाट के पास ट्रक और ऑटो की सीधी टक्कर, टेम्पो में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया, तीनों की हालत गंभीर

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के मगदम छठ घाट के समीप मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बेकाबू ट्रक तथा ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में ऑटो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों यात्री अंदर ही फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में अक्सर बड़े वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बावजूद यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि लापरवाही और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आज का हादसा भी उसी समस्या का परिणाम है। लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और नियमित ट्रैफिक निगरानी की मांग कर रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सावधान! कहीं आप स्वर्णरेखा की मरी हुई मछलियों को सेवन तो नहीं कर रहे

स्वर्णरेखा का पानी प्रदूषित ही नहीं जहरीला होता जा रहा. प्रदूषित पानी नदी में छोड़ने के कारण स्थिति बेकाबू होती जा रही जमशेदपुर : जी...

भूमिज भाषा को जे-टेट में शामिल कराने पर भूमिज समाज के लोगों ने मनाया जश्न

समाज के लोगों का प्रतिनिधिमंडल तुरामडीह स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में ढोल नगाड़ों के साथ पहुँचा, जताया आभार पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत