जमशेदपुर के वीमेंस कॉलेज में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित महिला कॉलेज (वीमेंस कॉलेज) में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्राओं ने पारंपरिक पीले वस्त्र पहनकर भाग लिया। छात्राओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और पुष्पांजलि अर्पित की, जिससे पूरा कॉलेज परिसर भक्तिमय हो गया।
इस खुशी के माहौल में छात्राओं ने पूजा-अर्चना के बाद फिल्म संगीत की धून पर नृत्य भी किया।
