सिदगोड़ा सूर्य मंदिर प्रांगण में होगी गरुड़ स्तंभ व शिवलिंग की पुनर्स्थापना

छठी वर्षगांठ को भव्य व श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय, तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 25 फरवरी से

जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति, सिदगोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। बैठक में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की छठी वर्षगांठ को भव्य एवं श्रद्धापूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही, मंदिर प्रांगण में विशाल गरुड़ स्तंभ की स्थापना एवं शिवलिंग की पुनर्स्थापना का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से मौजूद रहे। वहीं, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, समिति के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान सूर्य मंदिर समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि आगामी 25, 26 एवं 27 फरवरी को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतर्गत सूर्य मंदिर परिसर में भव्य गरुड़ स्तंभ की स्थापना एवं शिवलिंग की पुनर्स्थापना की जाएगी। इसके उपरांत 27 फरवरी को शाम 5 बजे दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 28 फरवरी को सुंदरकांड पाठ एवं शाम 7 बजे विशाल महाभंडारा का आयोजन होगा।

श्रीराम मंदिर स्थापना की छठवीं वर्षगांठ एवं अन्य अनुष्ठानों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु उप-समिति का गठन किया गया, जिसमें:

शोभा यात्रा: दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, शैलेश गुप्ता

महाप्रसाद: पवन अग्रवाल, दिनेश कुमार, टुनटुन सिंह, बंटी अग्रवाल

बैनर, पोस्टर एवं नगर सज्जा: राकेश सिंह, अमरजीत सिंह राजा, तेजेन्द्र सिंह जॉनी, नारायण पोद्दार

शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा प्रभारी: कमलेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, शशिकांत

यातायात व्यवस्था: बोलटू सरकार

साउंड, लाइट एवं टेंट: सुशांतो पांडा, शशिकांत सिंह

प्रेस एवं मीडिया: प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा

सुंदरकांड पाठ: अखिलेश चौधरी

कलश यात्रा: जीवन साहू, कंचन दत्ता, विजय सिंह, अरुण सिंह को जिम्मेदारी दी गयी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सूर्य मंदिर समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के धर्मप्रेमियों से घर जाकर मुलाकात करेंगे और उन्हें महोत्सव के सभी कार्यक्रम हेतु आमंत्रित करेंगे।

बैठक में सूर्य मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी, सुशांत पांडा, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, प्रेम झा, कंचन दत्ता, प्रमोद मिश्रा, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, राकेश सिंह, कमलेश सिंह, पवन अग्रवाल, टुनटुन सिंह, मुन्ना अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, जीवन साहू, बोलटू सरकार, संतोष ठाकुर, अशोक सामंत, कौस्तव रॉय, संजीत चौरसिया, काजू सांडिल समेत अन्य मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 82 जगहों पर पुलिस का छापा, 88 संदिग्ध हिरासत में

जमशेदपुर। शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं की अड्डेबाजी पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस ने अब सख्त रुख...

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जिला कांग्रेस ने शहीद रामलाल महतो को दी श्रद्धांजलि, उनके अनुकरणीय कार्यों को याद किया

बोडा़म : बोडाम प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति रविवार को प्रखण्ड अध्यक्ष डाॅ मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में...

निजी स्कूलों पर कसेगा शिकंजा, उपायुक्त की दो टूक -नहीं हो मनमानी फीस वृद्धि

फीस रसीद में ट्यूशन फीस, विकास शुल्क, परिवहन शुल्क, परीक्षा शुल्क का स्पष्ट उल्लेख हो अब स्कूल प्रबंधन किसी बुक स्टोर, विशेष दुकान से किताबें...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत