लातेहार जिले के महुआडांड़ में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत, 25 घायल, बस पर सवार यात्री छत्तीसगढ़ निवासी

लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत और 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा बस पलटने के कारण हुआ। बस में सवार सभी लोग किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, बस में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के रहने वाले हैं। सभी लोग बस पर सवार होकर एक शादी समारोह में शिरकत करने के लिए झारखंड के लातेहार जिला के महुआडांड़ आ रहे थे।,

इसी क्रम में जैसे ही बस ओरसा घाटी के खतरनाक मोड़ पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे पलट गई। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए समीप के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मामूली बारिश से खुली मानगो नगर निगम की पोल, सड़कों पर बहने लगा नालों का गंदा पानी

जमशेदपुर: बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मानगो नगर निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। महज कुछ मिनटों की...

मानगो में 19 अप्रैल को विशाल हिंदू सम्मेलन, एकता और सामाजिक समरसता पर रहेगा जोर

जमशेदपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में समाज को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

हजारीबाग घटना पर बदली सियासत, जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन, भाजपा नेताओं के लिए फांसी की सजा की मांग

जमशेदपुर : हजारीबाग की घटना को लेकर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर...

सरायकेला प्रखंड में शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा में 416 अभ्यर्थी सफल

सरायकेला : सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा के तहत दिनांक 04 अप्रैल को बिरसा मुंडा...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत