दुर्गा सप्तशती और सुंदरकांड पाठ के बीच श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रवेशद्वार पर पांच सुंदर कलश स्थापित

जमशेदपुर : जमशेदपुर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में दुर्गा सप्तशती और सुंदरकांड पाठ के साथ मंदिर के प्रवेश द्वार (गोपुरम) पर पांच कलश स्थापित किए गए, जो मंदिर के जीर्णोद्धार के कार्य में तेजी लाने और उसे सफल बनाने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें विधायक सरयू राय सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए और पाठ के बाद प्रसाद ग्रहण किया गया।

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) में शनिवार को श्री दुर्गा सप्तशती का संपुट और सुंदरकांड का संगीतमय पाठ हुआ. मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय थे. उनकी मौजूदगी में मंदिर गोपुरम पर पांच सुंदर कलश स्थापित किए गए. पाठ के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया.

मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य तेजी से चल रहा है. इसकी गति बढ़ाने, आमजन को जोड़ने और केबल कंपनी पुनरुद्धार की बाधाएं दूर करने के उद्देश्य से पाठ आयोजित किया गया.

सुबह पंडित विनोद पांडेय ने सरयू राय के साथ मां काली, हनुमान, गणेश, लक्ष्मी नारायण की पूजा कराई. शांतिपाठ, संकल्प, गौरी गणेश, नवग्रह, मात्रिका, काली देवी पूजन के बाद दुर्गा सप्तशती पाठ, हवन, आरती और भोग वितरण हुआ.

कार्यक्रम में शंभू सिंह, शिव शंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, अभिषेक भालोटिया, अविनाश सिंह राजा, शंकर लाल गुप्ता, हरे राम सिंह, ललन द्विवेदी, सुर रंजन राय, मुकुल मिश्रा, डीडी त्रिपाठी, एम चंद्रशेखर राव आदि उपस्थित रहे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत