टाटानगर स्टेशन से बागबेड़ा और कीताडीह तक रेलवे की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से बागबेड़ा और कीताडीह की ओर रेलवे भूमि पर किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को अभियान चलाकर हटा दिया गया. यह कार्रवाई रेलवे की री- डेवलपमेंट योजना के तहत की गई. झारखंड हाईकोर्ट में मामला प्रस्तुत किए जाने के बावजूद किसी प्रकार का स्थगन आदेश नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

शुक्रवार सुबह से ही स्टेशन क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल, आरपीएफ और रेलवे के संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहे. अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. प्रशासन की ओर से पहले ही सीमांकन कर मार्किंग का कार्य पूरा कर लिया गया था. स्टेशन चौक से कीताडीह जाने वाले मार्ग, बीएसएनएल कार्यालय के आसपास का क्षेत्र, बागबेड़ा मार्ग और गोलपहाड़ी गोलचक्कर के पास स्थित शराब दुकान सहित कुल 32 दुकान और मकानों को हटाया जाना है. इनमें 27 दुकान और पांच मकान शामिल हैं.

प्रशासन की ओर से सभी अतिक्रमणकारियों को पहले ही नोटिस जारी कर स्थान खाली करने का निर्देश दिया गया था.

अभियान के दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में जमशेदपुर के अंचलाधिकारी मनोज कुमार मौजूद रहे. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इससे पूर्व गुरुवार देर शाम क्षेत्र में माइक से एनाउंसमेंट कर लोगों को स्वयं अपना सामान हटाने की सूचना दी गई थी. हालांकि केवल चार दुकानदारों को सामान हटाने के लिए तीन दिनों की अतिरिक्त राहत दी गई थी.

अतिक्रमण हटाए जाने के बाद दुकानदारों के सामने रोजी- रोटी का संकट खड़ा हो गया है. दुकानदारों का कहना है कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से नियमित रूप से किराया देकर दुकानों का संचालन कर रहे थे. दुकानों के हटने से न केवल दुकानदारों बल्कि करीब 40 से 50 कर्मचारियों के सामने भी रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालगाड़ियों से ज्यादा जरूरी यात्री ट्रेनों की समयबद्धता : सरयू राय

- समीक्षा बैठक में ‘रेल यात्री संघर्ष समिति’ के नाम पर मुहर, शिवशंकर सिंह होंगे संयोजक -रेलवे की बदनामी न हो, इस भय से 7...

परसुडीह में सड़क, नाला और पानी की समस्या पर फूटा गुस्सा, ‘बंग बंधु संस्था’ का धरना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह स्थित प्रमथ नगर में 'बंग बंधु संस्था' द्वारा सड़क, नाला और स्वच्छ पेयजल की समस्या को लेकर एक दिवसीय...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 का संगीत मुकाबला

जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में सतरंग-15 के तहत बैटल सिम्फनी आयोजित, जिसमें छात्रों ने बॉलीवुड और वेस्टर्न गायन में शानदार प्रदर्शन किया।

सरायकेला में गूंजा छऊ का शंखनाद : मुखौटों के पीछे जीवित है सदियों पुरानी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत

सरायकेला : सरायकेला का राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सोमवार को एक बार फिर पारंपरिक धुनों, नगाड़ों और कलाकारों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों से जीवंत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत