झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक सह वनभोज में संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा

चांडिल डैम के समीप शीश महल में आयोजन, बिहार, बंगाल और उड़ीसा एसोसिएशन को एक मंच पर लाने का होगा प्रयास

सरायकेला : झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक सह वनभोज रविवार को चांडिल डैम के समीप स्थित शीश महल में संपन्न हुईं. इसमें एसोसिएशन से जुड़े पूरे राज्य के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए.

दो पालियों में संपन्न हुए इस वनभोज सह अधिवेशन में पुलिस एसोसिएशन के क्रियाकलापों एवं संगठन के विस्तार पर चर्चा के साथ आने वाले दिनों में बिहार, बंगाल और उड़ीसा पुलिस एसोसिएशन को एक मंच पर लाने की पहल करने पर चर्चा की गई.

साथ ही झारखंड पुलिस एसोसिएशन को और मजबूती प्रदान करने की रणनीति तैयार की गई. इस अधिवशन में एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों एवं सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी की भी मौजूदगी रही.

सभी ने मिलकर संगठन को धारदार बनाने पर जोर दिया. संगठन के पूर्व महामंत्री चन्द्रगुप्त सिंह एवं कमल किशोर ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए किए जा रहे प्रयासों को एक बेहतरीन कदम बताया. वहीं दोनों सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारियों ने बिहार, बंगाल और उड़ीसा पुलिस एसोसिएशन को एकमंच पर लाने के प्रयास की सराहना की.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मारवाड़ी समाज साकची श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार को मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता व सरायकेला नप के अध्यक्ष मनोज चौधरी को...

जमशेदपुर : साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन में मंगलवार 7 अप्रैल की संध्या 5.30 मारवाड़ी समाज जमशेदपुर के द्वारा मानगो नगर निगम की प्रथम...

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने त्यागी सरकारी सुविधाएं, मानदेय भी राहत कोष में किया दान

='फिजूलखर्ची पर रोक और सादगी से काम, कार्यभार संभालते ही मेयर ने निगम प्रशासन को जारी किए सख्त निर्देश जमशेदपुर: मानगो नगर निगम की नवनिर्वाचित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

माओवादी नेता प्रशांंत बोस उर्फ किशन का रांची के रिम्स में निधन, सरायकेला में 2021 में हुई थी गिरफ्तारी

रांची : झारखंड की जेल में बीते पांच वर्षों से बंद 75 वर्षीय माओवादी नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन का रिम्स में निधन हो...

जमशेदपुर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, छह दुकानों को बनाया निशाना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से छह दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत