अवैध खनन कारोबार पर लगाम लगाने में विफल है प्रशासन, माफिया प्रशासन को दे रहे चुनौती

जमशेदपुर : एक ओर पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पश्चिम सिंहभूम प्रशासन खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रहा है, वहीं जमीनी हकीकत ठीक इसके उलट है। खनन माफियाओं का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। हर पखवारे दो-चार वाहनों को जब्त कर अभियान की इतिश्री कर दी जा रही है।

सूरत-ए-हाल यह है कि अब खनन माफिया अंचलाधिकारी और पुलिस को भी चुनौती दे रहे हैं। बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में अवैध पत्थर लदे ट्रैक्टर को जब्त करने गई टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई हुई। और अंतत: ट्रैक्टर छुडाकर ले गए। खानापूर्ति के लिए अंचलाधिकारी डा. राजेन्द्र दास ने पटमदा थाना में तीन अज्ञात पर केस दर्ज कराया है। मुकदमा का फलाफल क्या निकलेगा, यह तो भविष्य के गर्त में है।

बीते एक पखवारे में घाटशिला, आदित्यपुर, पोटका इलाके से अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने मामला दर्ज कराया है। इस कारोबार में विधिवत एक सिंडिकेट काम कर रहा है। ऐसा भी नहीं है कि खनन विभाग और संबंधित थाना पुलिस को सिंडिकेट की जानकारी नहीं है, जानकारी होने के बाद धड़ल्ले से कारोबार चल रहा है। इस कारोबार में कहीं न कहीं पुलिस और विभाग की मिलीभगत से भी इन्कार नहीं किया जा सकता।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पलामू में दिनदहाड़े लूट: सीएससी संचालिका को गोली मारकर 3 लाख लूटे

पलामू : मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए, जहां लूटपाट के दौरान बदमाशों ने सीएससी संचालिका और उनके पति पर फायरिंग कर...

फिल सॉल्ट को सम्मानित करते दिखे शहर के रत्नेश पांडेय

जमशेदपुर। अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फील साल्ट को रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित करते हुए...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर फायरिंग कांड में घायल युवक की मौत

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में फायरिंग और चापड़ हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद टीएमएच में परिजनों ने हंगामा किया।

झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज, पटमदा-बोड़ाम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

पटमदा: झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत