जमशेदपुर की हवाई सेवाओं पर संकट: कोलकाता सेवा 31 जनवरी से, भुवनेश्वर सेवा 28 फरवरी से हो सकती बंद

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने की समाधान की पहल, टाटा स्टील के एमडी नरेंद्रन से मिले

जमशेदपुर: जमशेदपुर को कोलकाता और भुवनेश्वर से हवाई मार्ग से जोड़ने वाली IndiaOne Air की सेवाओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

एयर कंपनी ने अपने कर्मचारियों को ईमेल के माध्यम से जानकारी दी है कि केंद्र सरकार की RCS (रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम) की वैधता समाप्त होने वाली है।

यदि इस योजना का विस्तार नहीं हुआ तो 31 जनवरी से जमशेदपुर–कोलकाता और 28 फरवरी से जमशेदपुर–भुवनेश्वर की उड़ान सेवा बंद कर दी जाएगी।

बताया गया है कि RCS स्कीम समाप्त होने के साथ-साथ सोनारी एयरपोर्ट पर टाटा कंपनी द्वारा दी जा रही आर्थिक रियायतों का करार भी खत्म हो जाएगा। ऐसी स्थिति में सेवाओं को जारी रखना कंपनी के लिए संभव नहीं रह जाएगा।

इधर, इस गंभीर स्थिति को देखते हुए झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षडंगी ने गुरुवार को टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर टी. वी. नरेंद्रन से मुलाकात की।

उन्होंने आग्रह किया कि टाटा कंपनी द्वारा IndiaOne Air को सोनारी एयरपोर्ट पर दी जा रही रियायतों को आगे भी जारी रखा जाए, ताकि दोनों हवाई सेवाएं चालू रह सकें।

कुणाल षडंगी ने यह भी मांग की कि जब तक धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक वर्तमान सोनारी एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जाए, ताकि पहले की तरह एटीआर विमान यहां उतर सकें और जमशेदपुरवासियों को बेहतर हवाई सुविधा मिल सके।

इस पर टाटा स्टील के एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने आश्वासन दिया कि यदि केंद्र सरकार जमशेदपुर के लिए RCS स्कीम का विस्तार करती है, तो टाटा कंपनी लैंडिंग चार्ज, पार्किंग चार्ज और टर्मिनल मैनेजमेंट का खर्च, जो वह पहले वहन करती थी, आगे भी उठाती रहेगी, ताकि यह सेवा जारी रह सके।

उन्होंने यह भी बताया कि सोनारी एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए पहल शुरू कर दी गई है और संबंधित पदाधिकारियों को तकनीकी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

कुणाल षडंगी ने कहा कि वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी आग्रह करेंगे कि वे केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय से बातचीत कर जमशेदपुर में RCS स्कीम का समय रहते विस्तार सुनिश्चित कराएं, ताकि शहरवासियों को हवाई सेवा से वंचित न होना पड़े।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट विवाद : पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री की याचिका से उठे बड़े सवाल

नई दिल्ली : टाटा चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। पूर्व ट्रस्टी मेहली मिस्त्री ने अपना कार्यकाल न बढ़ाए...

मुख स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन

पूर्वी सिंहभूम में विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर एएनएम छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली, जिसमें मुख कैंसर और स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एसीसी लिमिटेड धनबाद में सौर सिंचाई से टिकाऊ खेती को दे रही बढ़ावा

* एसीसी ने धनबाद के छताटांड़ और समलापुर गांवों में सोलर सिंचाई सिस्टम लगाने में सहयोग किया, जिससे 15 एकड़ से अधिक भूमि की...

नालंदा के मगधा शीतला मंदिर में चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को भगदड़, 8 महिलाओं की मौत, दर्जनभर से ज्यादा घायल

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के मगधा शीतला मंदिर में मंगलवार को हुई भगदड़ में कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत