हाथियों का आतंक : आखिरकार सात दिनों में 17 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन

जमशेदपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में सात दिनों में 17 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन। हालिया घटना जिले नोवामुंडी में जंगली हाथी ने सात लोगों को मार डाला। इतना ही नहीं आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है। विभाग का मानना है कि एक ही हाथी है जो लोगों को परेशान कर रहा है। बार-बार यह भी कहा जा रहा है कि हिंसक हाथी पर नजर रखी जा रही है पर लोगों की मौत का सिलसिला जारी है। वन विभाग हालात काबू में होने का दावा कर रहा है कि लेकिन गुरुवार को पहुंचने वाली टीम और वनतारा परियोजना की विशेषज्ञ टीम के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

वन विभाग लोगों से सतर्क रहने का आग्रह कर रहा है लेकिन विभाग तो मूकदर्शक ही है। निरीह ग्रामीणों की मौतों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इधर विभाग के सचिव अबु बकर सिद्​ख ने प्रधान मुख्य संरक्षक वाइल्ड लाइफ सहित संबंधित अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वाइल्ड लाइफ इंस्टीच्यूट, देहरादून की टीम पहुंचने वाली है। जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया जाएगा। दूसरी ओर जिन इलाकों में मौतें हुई हैं , वहां के लोगों में दहशत है।

हाथी के हमले में मृत ग्रामीण : हाटगम्हरिया के पिपरी हेंब्रम, नोवामुंडी के मंगल बोबोंगा, गुरुचरण लागुरी, मुंगडु मेराल, दमयंती मेराल, जोलोको कुई एवं सनातन मेराल।

घायलों की सूची : गोमेया लागुरी, हिंदू लागुरीमुरा लारेया एवं सुशीला मेराल।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बिदादी भूमि अधिग्रहण विवाद पर निखिल कुमारस्वामी का कर्नाटक सरकार पर हमला, राहुल गांधी से हस्तक्षेप की मांग

बेंगलुरु, 17 जून (आईएएनएस)। जनता दल (सेक्युलर) की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने कर्नाटक सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति को लेकर...

केंद्र ने पीएमईजीपी योजना के तहत 22,259 नई इकाइयों को जारी की 504 करोड़ रुपए की सब्सिडी

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत कार्यरत खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने प्रधानमंत्री...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत