पश्चिम सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक, गोईलकेरा में दो बच्चों समेत तीन की मौत

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की रात करीब 10:30 बजे गोईलकेरा प्रखंड क्षेत्र में हाथी के हमले में दो बच्चों समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई.

इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई, जिनमें पिता, पुत्र और पुत्री शामिल हैं. मृतकों की पहचान कुंदरा बाहदां, कोदमा बाहदां और सामू बाहदां के रूप में की गई है.

वहीं इसी घटना में एक बच्ची जिंगीं बाहदां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने राउरकेला, ओडिशा रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि घायल बच्ची के सिर में चोट आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये मुआवजा की सहायता राशि दी गई.

बताया जा रहा है कि हाथियों के हमले से अब तक इस क्षेत्र में कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 6 मौतें गोईलकेरा प्रखंड में हुई हैं. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

नीट यूजी 2026 की निष्पक्षता के लिए केंद्र का सख्त कदम, 22 जून तक ‘टेलीग्राम’ पर अस्थायी रोक

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी को रोकने के लिए एक बड़े कदम के तहत, केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी...

आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं द्रौपदी मुर्मु, विधायक से राष्ट्रपति तक का यूं तय किया सफर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगी। आदिवासी समाज के साथ ही पूरे देश के लिए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत