IRCTC घोटाला : लालू यादव की याचिका पर दिल्ली HC ने CBI को थमाया नोटिस, अगली सुनवाई 14 जनवरी को

नई दिल्ली, पटना : दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली डेट दे दी है। लालू यादव ने आईआरसीटीसी होटल घोटाला मामले में उनके और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप तय करने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी।

निचली अदालत के फैसले को दी गई है चुनौती

न्यायूमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध इस मामले में लालू यादव ने राउज एवेन्यू कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनके और उनके परिवार के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप तय किए गए थे। कोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 14 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है। अपनी आपराधिक पुनरीक्षण याचिका में लालू यादव ने तर्क दिया है कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश या धोखाधड़ी से संबंधित मामलों में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 13 अक्टूबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस चर्चित घोटाले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में आरोप तय करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120बी (साजिश) और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13(2) के तहत आरोप तय किए थे।

लालू यादव पर रेल मंत्री रहते अनियमितता के आरोप

सीबीआई द्वारा 5 जुलाई 2017 को दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव देश के रेल मंत्री थे। जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने पद पर रहते हुए मेसर्स सुजाता होटल प्राइवेट लिमिटेड (SHPL) के मालिकों (विजय और विनय कोचर) को फायदा पहुंचाया। आरोप है कि आईआरसीटीसी के रांची और पुरी स्थित बीएनआर (BNR) होटलों की लीजिंग प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं बरती गईं, जिसके बदले अनुचित लाभ लिए गए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कोलाबीरा में हाईवा की टक्कर से महिला की मौत

सरायकेला के कोलाबीरा के पास तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा और कार्रवाई की मांग की।

पटना में स्नान के दौरान गंगा में डूबने से तीन बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में स्नान के दौरान डूबने से तीन...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

झारखंड के गुमला में बुजुर्ग की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 16 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में वृद्ध व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के...

जमशेदपुर के डिमना लेक में एनडीआरएफ का रेस्क्यू प्रशिक्षण, 72 छात्र-छात्राएं सीख रहे बचाव अभियान की तकनीक

जमशेदपुर: प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए शहर के डिमना लेकर एनडीआरएफ की ओर से छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मानसून के...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत