जमशेदपुर के एग्रिको सिग्नल के पास मोमोज खा रहे युवक पर जानलेवा हमला, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको सिग्नल के पास शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे मोमोज खा रहे एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया।

इस हमले में गोलमुरी गाढ़ाबासा निवासी चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसके दोस्तों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायल चंदन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ एग्रिको सिग्नल के पास मोमोज खाने गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और एक अन्य युवक को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगे। इस घटना का चंदन ने विरोध किया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वहां से हटा दिया। हालांकि, पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद स्थिति फिर से बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 10 से 12 की संख्या में युवक दोबारा मौके पर पहुंचे और चंदन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान हमलावरों में से एक युवक ने चापड़ से हमला कर दिया, जिससे चंदन के दाहिने हाथ में गहरी चोट आई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

दुनिया की शीर्ष मेडिकल यूनिवर्सिटीज में एम्स, क्यूएस रैंकिंग में 105वां स्थान मिला

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस वर्ष भारत का दबदबा देखने को मिला है। देश के 52 संस्थानों को...

टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर कर सरकार ने पशु चिकित्सा टीकों के सिस्टम को सुदृढ़ किया

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत सरकार ने देश के पशु चिकित्सा जैविक परीक्षण अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत