मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फुटबॉलर अनुष्का को किया सम्मानित, खेल मैदान और सरकारी मदद का दिया भरोसा
रांची : राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनुष्का कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की. उन्होंने अनुष्का को बधाई दी और राज्य में खेल प्रतिभाओं को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया.
मुख्यमंत्री ने फुटबॉलर अनुष्का के ओरमांझी स्थित रुक्का गाँव में खेल मैदान विकसित करने तथा परिजनों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का निर्देश रांची जिला प्रशासन को दिया है।
Also Read: SIR : हेमंत सोरेन का स्पष्ट संदेश- एक भी योग्य मतदाता का नाम सूची से बाहर नहीं रहना चाहिए
