पोटका में रोलाडीह गांव के समीप बेकाबू हाइवा ने बस में मारी टक्कर, 20 जवान घायल

जमशेदपुर : पोटका थाना अंतर्गत हाता जादूगोड़ा मुख्य पथ पर रोलाडीह गांव के समीप तेज रफ्तार हाइवा ने 35 पुलिस जवानों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में लगभग 20 जवान तरह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल जवानों को एमजीएम और बाकी घायल को सीटीसी सेंटर ईलाज के लिए भेजा गया।

घटना देर रात लगभग 10 बजे की है। बताया जाता है कि सभी जवान खरसांवा शहीद स्थल से ड्यूटी कर देर रात सरायकेला से पुलिस बस से मुसाबनी कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर आ रहे थे। बस में लगभग 35 जवान सवार थे। तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने अनियंत्रित होकर पीछे से बस में जोरदार टक्कर मारा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी जवान अपनी अपनी सीट से नीचे गिर परे। इसके बाद घायल जवानों ने चीख पुकार शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण एवं पोटका पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पोटका पुलिस ने हाईवा तथा बस को कब्जे में ले लिया है। हालांकि सभी जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैँ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चक्रधरपुर अंडरपास से 21 जून से 23 जून तक बंद रहेगा आवागमन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेलवे पूर्वी लोको अंडर पास(एएचएस-170 ए) के निर्माण तथा मरम्मत कार्य को लेकर 21 जून से 23 जून तक अंडरपास में...

राजनगर में एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने बकाया वेतन और मानदेय को लेकर दिया धरना, जताया आक्रोश, चेतावनी दी

राजनगर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत अनुबंधित एवं आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन और मानदेय...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

बिहार: सीआरपीएफ और पुलिस ने नक्सल प्रभावित गया में हथियार बरामद किए

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने बिहार के गया जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लुतुआ...

सेल की बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था के खिलाफ खदानों में श्रमिकों ने किया जोरदार विरोध, हजारों श्रमिकों ने नहीं दर्ज की हाजिरी, कामकाज प्रभावित

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु और चिड़िया लौह अयस्क खदान क्षेत्रों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर सेल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत