जुबली पार्क गेट नंबर–1 के पास टेंपो चालक और परिभ्रमण करने आए युवकों के बीच मारपीट

जमशेदपुर : शहर के साकची स्थित जुबली पार्क गेट नंबर–1 के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पार्क घूमने आए कुछ स्थानीय युवकों और एक टेंपो चालक के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो चालक का आरोप है कि वह अन्य टेंपो चालकों के साथ आपस में बातचीत कर रहा था, इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और अचानक उसके साथ गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। टेंपो चालक का यह भी कहना है कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन मारपीट के दौरान उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया गया।

वहीं, दूसरी ओर जुबली पार्क घूमने आए युवकों का कहना है कि टेंपो चालक ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की, जिससे नाराज होकर उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। युवकों का दावा है कि विवाद की शुरुआत टेंपो चालक की ओर से हुई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। हालांकि, इस पूरी घटना ने जुबली पार्क जैसे सार्वजनिक और व्यस्त स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी और दक्षिणी भारत में आगे बढ़ा, पूर्वोत्तर में भारी बारिश का पूर्वानुमान

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को काफी आगे बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून ने आंध्र...

भारत स्पेस कांग्रेस 2026 का आगाज, 25 देशों के 700 से अधिक प्रतिनिधि जुटे

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। भारत स्पेस कांग्रेस (आईएससी) 2026 के पांचवें संस्करण का सोमवार को नई दिल्ली में भव्य उद्घाटन हुआ। इस सम्मेलन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत