धालभूमगढ़ के कानस गांव में नाबालिग की संदिग्ध आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : जमशेदपुर से करीब 65 किलोमीटर दूर धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कानस गांव में एक बेहद दुखद और संवेदनशील घटना सामने आई है। गांव की 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी कानस गांव की रहने वाली थी और धीबर समाज से ताल्लुक रखती थी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के पास एक पेड़ से उसका शव लटका हुआ देखा, जिसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर धालभूमगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

पुलिस जांच के दौरान एक अहम बात सामने आई है कि मृतका के हाथ पर “D + L” लिखा हुआ पाया गया है। इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि पुलिस किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले सभी पहलु की गहराई से जांच कर रही है। हाथ पर लिखे गए अक्षरों के पीछे का कारण जानने के लिए पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, किशोरी पिछले कुछ दिनों से काफी शांत और गुमसुम रहती थी, लेकिन आत्महत्या के पीछे की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल गांव के लोग इस मामले पर खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस संबंध में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा ‘जादू’ : अश्विनी वैष्णव

बीकानेर, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों...

स्वतंत्रता सेनानी ‘देशबंधु’ चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रख्यात वकील, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता 'देशबंधु' चितरंजन दास की पुण्यतिथि पर केंद्रीय...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत