भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 प्रशिक्षु अधिकारी दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर पहुंचे जमशेदपुर

शहर की औद्योगिक, वित्तीय, सांस्कृतिक, क्षेत्रीय विकास एवं संसाधन प्रबंधन से हुए रूबरू

जमशेदपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 11 प्रशिक्षु अधिकारी Winter Study Tour के तहत दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर जमशेदपुर पहुंचे। इस अध्ययन भ्रमण का उद्देश्य प्रशिक्षु अधिकारियों को उद्योग, वाणिज्य, वित्तीय व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, संसाधन प्रबंधन एवं क्षेत्रीय विकास की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था।

शैक्षणिक भ्रमण के पहले दिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने टाटा स्टील प्लांट का भ्रमण कर औद्योगिक उत्पादन, आधुनिक तकनीक, संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने पी. एन. बोस मेमोरियल, ट्राइबल कल्चर सेंटर का भी भ्रमण किया, जहां उन्हें जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक संरचना की जानकारी दी गई। वहीं सेंटर फॉर एक्सीलेंस के भ्रमण के दौरान कौशल विकास, नवाचार एवं मानव संसाधन सशक्तिकरण से जुड़ी गतिविधियों से अवगत कराया गया।

यह शैक्षणिक भ्रमण प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा, जिससे उन्हें नीति निर्माण, औद्योगिक विकास, आर्थिक गतिविधियों एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग की व्यावहारिक समझ प्राप्त हुई।

शैक्षणिक भ्रमण में प्रशिक्षु अधिकारी हरिप्रसाथ एम, सुशांत कुमार, सुश्री शिवानी मोहन, सक्षम भाटिया, पाटिल कृष्णा बाबरुवान, सुश्री कुमुद मिश्रा, सुश्री फरखंदा कुरैशी, दिव्यांश मीणा, अभिषेक कुमार सिंह, सुश्री गोवसिका पी.आर. एवं अंकित पांडेय शामिल रहे। जिला प्रशासन द्वारा इस शैक्षणिक भ्रमण को सफल एवं ज्ञानवर्धक बनाने के लिए आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया गया। उपायुक्त के दिशा-निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट लीड (एडीपी) श्री अभिषेक झा ने इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

नांदूप में अर्जुन मुंडा का विरोध, पुतला दहन

पूर्वी सिंहभूम के नांदूप गांव में विस्थापन और पुनर्वास के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के दौरे का विरोध हुआ। ग्रामसभा और विस्थापितों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

पश्चिम बंगाल: कोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में पुलिस...

गौतम अदाणी, बिग बी और किंग खान… सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचीं दिग्गज हस्तियां

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी का जश्न मुंबई में सितारों से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत