जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में गूंजी किलकारी, बाघिन मेघना ने दो स्वस्थ शावकों को दिया जन्म
जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में दो नए मेहमानों का अागमन हुअा है। बाघिन मेघना ने दो स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। शावकों का जन्म 27 नवंबर को हुआ था, लेकिन चिड़ियाघर के तय प्रोटोकॉल और मां व नवजात शावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसकी जानकारी अब सार्वजनिक की गई है। जू प्रशासन के अनुसार दोनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं और अनुभवी पशु चिकित्सा एवं देखभाल टीम की लगातार निगरानी में हैं। मां मेघना भी स्वस्थ है और अपने शावकों की अच्छे से देखभाल कर रही है। इन नन्हें मेहमानों के पिता बाघ रुद्र हैं। फिलहाल दोनों शावकों का नामकरण नहीं किया गया है। चिड़ियाघर प्रशासन जल्द ही इनके नामकरण के लिए एक सार्वजनिक प्रतियोगिता शुरू करेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोगों को न सिर्फ शावकों का नामकरण करने का मौका मिलेगा बल्कि विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। जानकारी हो कि 13 मार्च 2025 को नागपुर स्थित गोरवाडा रेस्क्यू सेंटर से बाघों का एक जोड़ा टाटा जू लाया गया था। सार्वजनिक प्रतियोगिता के जरिए ही बाघिन का नाम मेघना और बाघ का नाम रुद्र रखा गया था। दोनों बाघ जंगली मूल के हैं। शावकों के आगमन से टाटा जू में खुशी की लहर है।
जू में बाघों की संख्या अब 6
टाटा जू में दो शावकों को जन्म से यहां अब बाघों की संख्या 6 हो गई है। पहले जू में एक मेल (रुद्र) बाघ और तीन फीमेल (मेघना, सलोनी और सुनैना) थे। दोनों शावक मेल है या फिमेल इसका पता अभी नहीं लगा है। दोनों बच्चे मां के साथ हैं एेसे में उनके लिंग का पता नहीं चला है। इसके अलावा जू में 7 तेंदुअा भी मौजूद हैं। इनमें 3 मेल, 2 फिमेल और 2 शावक तेंदुअा शामिल हैं। 3 मार्च को जू की एक मादा तेंदुअा ने भी दो शावकों को जन्म दिया था।
नेहरु जूलोजिकल पार्क से शेरों का जोड़ा लाया जाएगा



बाघिन मेघना ने दो शावकों को जन्म दिया है। बाघिन के अलावे दोनों शावक भी स्वस्थ्य हैं। जनवरी माह के अंत तक शेरों का एक जोड़ा भी टाटा जू लाया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल गई है।
टाटा ज़ू प्रबंधन अब शेरों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। जनवरी माह के अंत तक टाटा ज़ू में शेरों का एक जोड़ा लाया जाएगा। हैदराबाद स्थित नेहरू ज़ूलॉजिकल पार्क से शेरों के जोड़े को यहां लाने की मंजूरी मिल गई है। नए जोड़े के आने के बाद टाटा ज़ू में शेरों की संख्या 5 हो जाएगी। फिलहाल ज़ू में 3 शेर मौजूद हैं। 2 नर (जंबो और एद) और 1 मादा (जोया) फिल्हाल टाटा जू की शोभा बढ़ा रहे हैं।
