जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने हथियार समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में बकरी चोरी जैसे छोटे अपराधों से शुरुआत करने वाला एक युवक खुद को इलाके का रंगदार बनने का सपना पाल रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

जमशेदपुर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को हथियार और आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उलीडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को की गई।

जमशेदपुर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक आई-20 कार में सवार तीन युवक मानगो से डिमना चौक की ओर जा रहे हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आई-20 कार को रोका और तलाशी के दौरान कार से मुंगेर मेड देसी कट्टा, बेस बैट, एक आईफोन समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। इसके बाद तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इलाके में दहशत फैलाकर लोगों से रंगदारी वसूलने की फिराक में थे। गिरफ्तार युवकों की पहचान मोहम्मद अयाज उर्फ फैजल, मोहम्मद अमान और मोहम्मद अरशद के रूप में हुई है। तीनों मानगो और आजाद नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार मोहम्मद अरशद का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले बकरी चोरी के मामले में आरोपित रह चुका है। पुलिस का कहना है कि अरशद धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन समय रहते पुलिस ने उसकी योजना को विफल कर दिया।

फिलहाल तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज से मानगो में शुरू

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी का नया कलेक्शन सेंटर आज 15 जून से शुरू हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को विभिन्न जांचों के लिए नजदीक में सैंपल संग्रह की सुविधा मिलेगी।

‘कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत