आदित्यपुर आकाशवाणी चौक के समीप राष्ट्रपति के सहज व्यवहार से गूंजे भारत माता की जय के नारे

आदित्यपुर : एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वापसी में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटोकॉल से हटकर आम जनता से आत्मीय संवाद कर सबका दिल जीत लिया।

आकाशवाणी चौक के समीप राष्ट्रपति ने अचानक अपने काफिले को रुकवाया और करीब आधा किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस दौरान राष्ट्रपति ने बच्चों को टॉफी बांटी और उनसे मुस्कुराकर बातचीत की, जिससे वहां मौजूद लोगों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति के इस मानवीय और सरल व्यवहार से माहौल भावनात्मक हो गया।

लोगों ने भारत माता की जय और ‘जय श्री राम’ के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। हालांकि राष्ट्रपति का यह कदम प्रोटोकॉल से इतर था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आवश्यक सुरक्षा घेरा बनाए रखा।

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुआ। राष्ट्रपति का यह जनसंवाद आम नागरिकों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सादगी का प्रतीक बन गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

‘जनविश्वास को नुकसान पहुंचाने वालों पर करूंगा कानूनी कार्रवाई’, आकाश यादव की शिकायत पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव कानूनी मुसीबत में फंस सकते हैं। उनके खिलाफ आकाश यादव ने...

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ सोलहभुजी माँ दिउड़ी...

रांची में आरएसएस कार्यालय पर बदमाशों ने दो पेट्रोल बम फेंके, जांच में जुटी पुलिस

रांची, 17 जून (आईएएनएस)। रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमला करने की...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत