ईचागढ़ के कारकीडीह नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस कर रही छानबीन

चांडिल : सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कारकीडीह नदी में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नदी में शव देखे जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना ईचागढ़ थाना को दी।

सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और नदी से शव को बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की। फिलहल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों को भी इस संबंध में सूचना भेजी गई है। वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के दौरान शव से किसी प्रकार का पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है।

घटना के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और मृतक से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी होने पर तुरंत थाना को सूचित करने की अपील की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

सरायकेला के गोपीडीह में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने दो बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन गंभीर

सरायकेला: कोल्हान के तीनों जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम औैर सरायकेला खरसावां में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरायकेला थाना क्षेत्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत