वरिष्ठ आनंद मार्गी रामप्रताप सिंह का निधन, अनुयायियों में शोक की लहर

जमशेदपुर। गदरा में आनंद मार्ग आश्रम के निर्माण के लिए भूमि दान देने वाले वरिष्ठ आनंद मार्गी रामप्रताप सिंह (88) का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार को अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण उन्हें टेल्को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से आनंद मार्ग से जुड़े अनुयायियों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर है।

रामप्रताप सिंह गदरा में अपने परिवार के साथ रहते थे। वे आनंद मार्ग के आध्यात्मिक दर्शन से अत्यंत प्रभावित थे और उन्होंने आचार्य चंद्रदेव जी से आनंद मार्ग की आध्यात्मिक साधना पद्धति की दीक्षा ली थी। वे आनंद मार्ग की स्थापना के शुरूआती दौर से ही इससे जुड़े हुए थे और जीवन भर इसके सिद्धांतों और सेवा कार्यों के लिए समर्पित रहे।

गदरा में आनंद मार्ग की जागृति और विस्तार के लिए उन्होंने अपनी भूमि दान में दी थी। उनके इसी त्याग और योगदान के कारण गदरा में आनंद मार्ग का आश्रम स्थापित है, जहां नियमित रूप से आध्यात्मिक साधना के साथ-साथ विभिन्न सेवा मूलक गतिविधियां संचालित की जाती हैं। दिवंगत रामप्रताप सिंह का अंतिम संस्कार आनंद मार्ग पद्धति से सोमवार को स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा-सिविल डिफेंस केवल एक सरकारी इकाई नहीं, समाज की सुरक्षा और सेवा का मजबूत आधार

जमशेदपुर । विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा है कि सिविल डिफेंस केवल एक सरकारी इकाई नहीं है , बल्कि समाज की सुरक्षा और...

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत