जमशेदपुर के डिमना में दुकान का ताला काटकर नगदी और सामान ले उड़े चोर

जमशेदपुर। मानगो डिमना मेन रोड स्थित चावल बाजार में गुरुवार रात चोरों ने एक राशन दुकान को निशाना बनाते हुए ताला और कुंडी काटकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से नकद रुपये और घरेलू उपयोग के सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चावल बाजार के प्रवेश पथ पर स्थित विकास गुप्ता की राशन दुकान में देर रात चोरों ने कटर की मदद से मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी काट दी। शुक्रवार सुबह जब विकास गुप्ता अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है, दुकान के अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है और गल्ले में रखे रुपये गायब हैं। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वे रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। महाजन को देने के लिए उन्होंने गल्ले में करीब 20 हजार रुपये रखे थे, जिसे चोर लेकर फरार हो गए। इसके अलावा लगभग 10 हजार रुपये मूल्य का घरेलू उपयोगी सामान भी चोरी कर लिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को चोरी की सूचना देते हुए बढ़ते अपराध पर गहरी चिंता जताई। विकास सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और अवैध नशे का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है, जिसका खामियाजा आम नागरिकों और छोटे व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया: जेपी नड्डा

शिमला, 13 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को शिमला में भाजपा सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर मीडिया से संवाद...

केरल: पहली बार बजट पेश करेंगे सीएम सतीशन, कर्ज के बीच संतुलन होगी सबसे बड़ी चुनौती

तिरुवनंतपुरम, 18 जून (आईएएनएस)। केरल की राजनीति और वित्तीय इतिहास में शुक्रवार को एक अहम क्षण दर्ज होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री वी.डी....

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत