यात्रीगण कृपया ध्यान दें… आज से ट्रेन का सफर महंगा, देखें कितनी हुई बढ़ोतरी

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय द्वारा यात्री किराए में की गई बढ़ोतरी शुक्रवार से लागू हो जाएगी। 215 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए साधारण क्लास में प्रति किलोमीटर एक पैसे और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी क्लास और सभी ट्रेनों के एसी क्लास में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है।

गुरुवार को मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। किराए में बढ़ोतरी 26 दिसंबर या उसके बाद की टिकट बुकिंग पर लागू होगी। आगे की यात्राओं के लिए 26 दिसंबर से पहले बुक किए गए टिकटों पर ये बदलाव लागू नहीं होगा।

बता दें कि 21 दिसंबर को मंत्रालय ने यात्री किरायों में 26 दिसंबर से बढ़ोतरी की घोषणा की थी। साल में दूसरी बार रेल किराए में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले जुलाई में यात्री किराए बढ़ाए गए थे।

सीजन टिकटों में कोई बदलाव नहीं :मंत्रालय ने एक बयान में बताया था कि संशोधित किराया ढांचे के तहत, उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसमें उपनगरीय और गैर उपनगरीय दोनों रूट शामिल हैं। साधारण नॉन-एसी (गैर-उपनगरीय) सेवाओं के लिए किराए को सेकेंड क्लास साधारण, स्लीपर क्लास साधारण और फ‌र्स्ट क्लास साधारण में ग्रेड के मुताबिक तय किया गया है।

मंत्रालय के मुताबिक, गैर उपनगरीय यात्राओं के लिए स्लीपर क्लास साधारण और फ‌र्स्ट क्लास साधारण के किराए में एक पैसे प्रति किलोमीटर की दर से एक समान बदलाव किया गया है, जिससे टिकट की कीमतों में धीरे-धीरे और सीमित बढ़ोतरी होगी।

इस प्रकार की रेटों में बदलाव किए गए हैं
मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन एसी और एसी श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर दो पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसमें स्लीपर क्लास, एसी चेयर कार, एसी 3-टियर, एसी 2-टियर और एसी फ‌र्स्ट क्लास शामिल हैं। बढ़ोतरी के बाद 500 किलोमीटर की यात्रा में किराया 10 रुपये बढ़ जाएगा।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल और सामान्य गैर-उपनगरीय सेवाओं (एसी मेमू/डेमू को छोड़कर, जहां लागू हो) सहित प्रमुख ट्रेन सेवाओं के मौजूदा मूल किराए को अनुमोदित वर्ग-वार मूल किराए के अनुरूप संशोधित किया गया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चाकुलिया: हाथियों के हमले से बाल बाल बची छात्रा, भागने के दौरान गिर कर हुई घायल

चाकुलिया हवाई पट्टी क्षेत्र में दो हाथियों के अचानक आने से छात्रा भागते समय घायल हुई, ग्रामीणों ने बचाया और इलाज के बाद छुट्टी मिली।

सवारी गाड़ी से गिरकर व्यक्ति की मौत

चाईबासा के गोइलकेरा में सवारी गाड़ी की छत से गिरने पर 40 वर्षीय संतोष अंगरिया की मौत हो गई, सिर में गंभीर चोट लगी थी।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के कदमा में बीटेक छात्र ने की खुदकुशी

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रोड नंबर-7 में रहने वाले एक युवक ने फंंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार की...

गरीबी से जूझती छात्रा की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री और डीसी से भावुक अपील

बोकारो की छात्रा ने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छूटने पर मुख्यमंत्री और डीसी से मदद की भावुक अपील की, इंजीनियर बनने का सपना अधूरा होने का खतरा जताया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत