खाली हुआ लालू का ‘पावर सेंटर’, 10 सर्कुलर रोड से विदाई

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बदलाव सिर्फ मंत्रिपरिषद तक सीमित नहीं है, बल्कि नेताओं के सरकारी आवासों में भी फेरबदल शुरू हो गया है। इसी क्रम में भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उनके लिए नया आवास भी आवंटित कर दिया गया है।

प्रशासनिक आदेश के बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से सामान हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देर रात छोटे वाहनों के जरिए पौधों, गमलों और अन्य गार्डन सामग्री को शिफ्ट किया जा रहा है। एक न्यूज पोर्टल के अनुसार इस दौरान आवास से सामान निकाले जाने की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

गुरुवार की रात में राबड़ी आवास पर 4 से 5 के करीब छोटी गाड़िया पहुंचीं। बताया जा रहा है कि राबड़ी आवास का सामान गोला रोड वाले उनकी गौशाला में ले जाया गया। अब वहां से सामान को दूसरी जगह ले जाने की तैयारी है।

जब आवास खाली किया जा रहा है, उस समय लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दोनों ही पटना से बाहर हैं। भवन निर्माण विभाग ने 25 नवंबर को ही राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का निर्देश जारी कर दिया था, जिसकी मियाद 25 दिसंबर को पूरे एक महीने हो गई थी। हालांकि, आरजेडी की ओर से सामान शिफ्ट किए जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

राबड़ी को मिला है नया बंगला
गौरतलब है कि राबड़ी देवी वर्तमान में विधान परिषद में विपक्ष की नेता हैं और वह 16 जनवरी 2006 से 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले में रह रही थीं। सरकारी आदेश के तहत अब उन्हें हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय पूल आवास, बंगला नंबर 39 में स्थानांतरित किया जा रहा है। भवन निर्माण विभाग के अनुसार, यह आवास विधान परिषद में विपक्ष के नेता के लिए निर्धारित है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बिहार: बेतिया में एक डेटा एंट्री ऑपरेटर 15,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पटना, 16 जून (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार विरोधी एक बड़े अभियान में बिहार के सतर्कता जांच ब्यूरो ने मंगलवार को पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जन्मदिन पर लालू यादव ने परिवार संग काटा केक, तेज प्रताप ने लिखा भावुक पोस्ट

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव गुरुवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

किसानों की कर्जमाफी के लिए 12 जून को करेंगे आंदोलन: रोहित पवार

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार ने बताया कि महाराष्ट्र के पंढरपुर में 12 जून को किसानों की कर्जमाफी के लिए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत