राष्ट्रपति ने संताली में संविधान का किया लोकार्पण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को संताली भाषा में भारत के संविधान का औपचारिक लोकार्पण किया। यह संविधान संताली भाषा की अलचिकी लिपि में प्रकाशित किया गया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह को सबोधित करते हुए कहा कि संताली समुदाय के लिए यह गर्व और हर्ष का विषय है कि अब भारत का संविधान उनकी अपनी भाषा और लिपि में उपलब्ध है। इससे संताली भाषी लोग संविधान को सीधे पढ़ और समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना और उसके अनुच्छेदों को मातृभाषा में समझने का अवसर मिलना लोकतंत्र को और सशक्त बनाता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2025 अलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और ऐसे महत्वपूर्ण वर्ष में संविधान का अलचिकी लिपि में प्रकाशन अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री और उनकी टीम की प्रशंसा की।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में रहने वाले संताली समाज के लोग अब अपनी मातृभाषा और लिपि में लिखे गए संविधान के माध्यम से अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। समारोह में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि संताली भाषा भारत की प्राचीन जीवित भाषाओं में से एक है। इसे संविधान के 92वें संशोधन अधिनियम, 2003 के माध्यम से आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया था। यह भाषा मुख्य रूप से झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय द्वारा बोली जाती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कुमारडुंगी में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

जगन्नाथपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के चांदकुनिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

सारंडा जंगल में भीषण मुठभेड़: IED ब्लास्ट और गोलीबारी में कोबरा बटालियन के 5 जवान घायल

चडराडेरा जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से आमना-सामना, एक जवान की हालत गंभीर, सुरक्षाबलों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत