झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने सूबे के दो अलग-अलग अस्पतालों से आई तस्वीरों पर दी सफाई

कहा- जरूरत पड़ेगी तो हम मोबाइल टॉर्च की रोशनी में भी करेंगे ऑपरेशन

बाहर जाने पर हमारे डॉक्टर डैम में डूब कर मर जाते हैं, ऐसे में अस्पताल में ही डीजे पर पार्टी कर ली तो क्या हो गया

धनबाद : झारखंड की राजधानी रांची और हजारीबाग जिले के अस्पताल से सामने आई लापरवाही के दो अलग-अलग मामलों पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. इरफान अंसारी ने बड़ी ही अजीब तरीके से सफाई दी है। जिसे सुन कोई भी कह देगा, ‘जब सैयां भये कोतवाल, तो डर काहे का।

दरअसल राजधानी रांची के एक सीएचसी में पार्टी हुई, डॉक्टरों और नर्सों ने लाउडस्पीकर पर बज रहे तेज म्यूज़िक परजमकर डांस किया, साइलेंस जोन में ऐसा होने का वीडियो वायरल होने के बाद, जिसके बाद सिविल सर्जन ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। यह पूरी घटना कांके सीएचसी की है।

जहां बीते शुक्रवार को डॉक्टरों ने क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया था। इस दौरान सभी ने जमकर पार्टी की. डॉक्टरों, नर्सों, सीएचओ और दूसरे स्टाफ मेंबर्स ने लाउडस्पीकर पर बज रहे म्यूजिक पर डांस किया। वीडियो वायरल होने के बाद, एक बार फिर राज्य का स्वास्थ्य विभाग और हॉस्पिटल जांच के दायरे में आ गया।

वहीं दूसरी घटना झारखंड के हजारीबाग स्थित केरेडारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। जहां महिला बंध्याकरण ऑपरेशन के दौरान सामने आई घोर लापरवाही ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बीते शनिवार को आयोजित बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर में दो से तीन महिलाओं का ऑपरेशन मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किए जाने की बात सामने आई है, निससे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वहीं बुधवार को एक कार्यक्रम को लेकर धनबाद पहुंचे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इन दोनों मामलों पर सफाई पेश करते हुए कहा- “आप हजारीबाग की बात कर रहे हैं, अभी मैन बिहार का एक वीडियो देखा जिसमें लाईट ही नहीं है और ऑपरेशन कर दिया, जिससे पेशेंट की मौत हो गई, तो क्या हम कॉम्पेयर करें क्या, देखिए ये इमरजेंसी सेवा है, जो निकम्मे लोग हैं, मुझे किसी की जान बचानी है, जो लोग मर रहा है तो हम लाइट का वेट नही करेंगे। जरूरत पड़ेगा तो हम मोबाइल के टोर्च से भी व्यवस्था करेंगे, बिजली व्यवस्था तो इलेक्ट्रॉनिक है, जो कभी भी खराब हो सकता है, जब हम किसी का ऑपरेशन शुरू कर चुके है और लाईट चली जाए तो क्या हम छोड़ दे, हम भाग जाए।”

वहीं रांची अस्पताल में डीजे बजा कर डांस करने के वाले मामले पर उन्होंने कहा, “मैन डॉक्टरों को बाहर जाने से मना किया है, डॉक्टर बाहर जा रहे है और डैम में डूब कर मर जा रहे हैं, तो अगर घर के अंदर, हॉस्पिटल हमारा मंदिर है तो यदि वहां पार्टी कर लिया तो कौन सा दिक्कत है। अस्पताल के साइलेन्स जॉन में नही अस्पताल के बाहर डीजे बज रहा था, अस्पताल की बहुत सी बिल्डिंगे बनकर तैयार है और यदि वहां पार्टी कर लिया तो कौन सी दिक्कत हो गई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही परीक्षा शांतिपूर्ण, 77 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जमशेदपुर में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थी...

स्वर साम्राज्ञी Asha Bhosle का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध पार्श्व गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की आयु में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

युवती पर चाय फेंकने की घटना पर सख्त रुख, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: शहर में युवती पर चाय फेंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...

जमशेदपुर में चापड़बाजी में घायल युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, डीसी ऑफिस में शव रखकर उग्र प्रदर्शन: इलाज में लापरवाही का आरोप,...

जमशेदपुर: साकची स्थित छाया नगर बस्ती के युवक सन्नी पुष्टि की मौत के बाद गुरुवार को जमशेदपुर में हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत