बिहार में 19 जमीन व बालू माफियाओं की संपत्ति होंगी जब्त, पूर्व राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव का नाम भी शामिल


पटना। बिहार में अवैध जमीन और बालू कारोबार के खिलाफ सरकार ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने 19 जमीन व बालू माफियाओं की 55 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त करने का प्रस्ताव प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेजा है। सूची में दानापुर के पूर्व राजद विधायक रीतलाल यादव के भाई टिंकू उर्फ पिंकू यादव का नाम भी शामिल है।

ईओयू डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आठ भू-माफिया की करीब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का प्रस्ताव ईडी को भेजा गया है।

ईओयू ने 11 बालू माफियाओं की भी पहचान की है, जिनकी करीब 15.09 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त करने का प्रस्ताव ईडी को भेजा गया है। अब इन मामलों में पीएमएलए के तहत प्रवर्तन निदेशालय आगे की कार्रवाई करेगा।

289 शराब माफियाओं की संपत्ति भी होगी जब्त : इसके अलावा बीएनएस के तहत 289 शराब माफियाओं की संपत्ति भी होगी जब्त। अवैध शराब कारोबार से संपत्ति बनाने वाले 289 शराब माफियाओं को बिहार पुलिस ने चिह्नित किया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 107 के तहत इनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। अब तक 132 मामलों में प्रस्ताव समर्पित किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, मद्य निषेध से जुड़े मामलों में इस वर्ष नवंबर तक 1119 शराब कारोबारियों को बिहार के भीतर, जबकि 17 बड़े शराब माफियाओं को अन्य राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। प्रेस वार्ता में ईओयू के एसपी विनय कुमार तिवारी भी मौजूद थे।

इन भू-माफियाओं पर कसी नकेल :
टिंकू उर्फ पिंकू यादव (खगौल, पटना)
पारस राय व राजवल्लभ कुमार (पिता-पुत्र, दानापुर)
संजय कुमार उर्फ संतोष कुमार डान (खुशरूपुर, पटना)
अश्विनी कुमार सिंह (कंकड़बाग, पटना)
मो. रिजवान उर्फ राजा (दरभंगा)
कामख्या सिंह (भोजपुर)
वीरेंद्र प्रसाद बिंद व अन्य (कैमूर)
बालू माफिया जिन पर होगी ईडी की कार्रवाई
सोनू खान उर्फ सरताज आलम (आरा)
विदेशी राय उर्फ अमरेश राय (आरा)
रामप्रवेश सिंह व विशुनदयाल सिंह (मनेर, पटना)
सुनील कुमार यादव उर्फ गुप्ता राय (भोजपुर)
अमित कुमार उर्फ गुड्डु यादव (औरंगाबाद)
विभीषण यादव, निलेश यादव, संजय यादव,
छोटू यादव, बादल यादव, आजाद यादव (सभी बांका)

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

डिमना मेन रोड पर शटर तोड़ ₹80 हजार की चोरी

जमशेदपुर के मानगो स्थित डिमना मेन रोड पर फल और ड्राई फ्रूट दुकान का शटर तोड़कर ₹80 हजार नकद चोरी कर ली गई। पुलिस आसपास के कैमरों की जांच कर रही है।

राजस्थानः सीकर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर सीकर में निकाली साइकिल जन जागरूकता रैली

सीकर, 12 जून (आईएएनएस)। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार की सुबह जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रंस अलायंस एवं गायत्री सेवा संस्थान...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत