बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचीं कंगना रनौत, नए साल पर की देश के कल्याण की कामना

देवघर । हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सोमवार को झारखंड के देवघर पहुंचीं। यहां उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा बैद्यनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। मंदिर परिसर में कंगना को देखकर श्रद्धालुओं और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

दर्शन के बाद कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत की और सभी को आने वाले नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर पर आकर उन्हें बेहद सुकून और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। कंगना ने बताया कि भले ही नया साल भारतीय पंचांग के अनुसार न हो, लेकिन फिर भी इस मौके पर उन्होंने देश और समाज की भलाई की कामना की है।

मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, “हमें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हमारी यही प्रार्थना है कि बाबा हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। सनातन धर्म की परंपरा ‘सबका कल्याण हो’ की भावना सिखाती है और हम उसी सोच के साथ यहां दर्शन करने आए हैं।” बातचीत के अंत में कंगना ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे भी लगाए।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग से जप्त वाहन व गुमटी जलकर राख

गुमला जिले के घाघरा थाना के पीछे लगी भीषण आग में जप्त वाहन और गुमटी जलकर राख हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हजारों का नुकसान हुआ।

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबुल टाउन में कलश यात्रा के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू हुआ, जिसमें हजारों महिलाओं ने भाग लिया और नौ दिनों तक आयोजन चलेगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला, 21 अप्रैल से नया शेड्यूल लागू

जमशेदपुर: राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने राजधानी रांची समेत पूर्वी सिंहभूम और अन्य जिलों के स्कूलों की समय सारणी में...

नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, मनी लॉन्ड्रिंग विवाद के बीच छोड़ा पद

काठमांडू: नेपाल की सियासत में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत