सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के पार


मुंबई। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिससे सोने का दाम करीब 1.34 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.07 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,191 रुपए बढ़कर 1,33,970 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,31,779 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,22,717 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,20,70 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 18 कैरेट सोने की कीमत 98,834 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,00,478 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

सोने की अपेक्षा चांदी में अधिक तेजी देखी जा रही है। चांदी का दाम 7,660 रुपए बढ़कर 2,07,727 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,00,067 रुपए प्रति किलो पर था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 1.36 प्रतिशत बढ़कर 1,36,023 रुपए हो गया है। चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2.59 प्रतिशत बढ़कर 2,13,843 रुपए हो गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने तक सोने का दाम 1.31 प्रतिशत बढ़कर 4,444 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 2.35 प्रतिशत बढ़कर 69.11 डॉलर प्रति औंस थी। सोने में तेजी पर एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में तेजी जारी है। कॉमेक्स पर यह अब 4,400 डॉलर से ऊपर निकल गया है।

फिलहाल यह ओवरबॉट जोन में चला गया है। आने वाले समय में सोने के लिए 1,37,500 रुपए एक बड़ा रुकावट का स्तर है। आने वाले समय में सोने की चाल अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और जॉबलेस क्लेम आदि पर निर्भर करेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

PF नियमों में बड़ा बदलाव संभव: वेज लिमिट 15 हजार से बढ़कर 30 हजार तक, करोड़ों कर्मचारियों को फायदा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि (PF) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन...

पूर्वी सिंहभूम के नए उपायुक्त ने संभाला कार्यभार, विकास को गति देने का संकल्प

जमशेदपुर। प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव के साथ शनिवार को राजीव रंजन ने उपायुक्त (डीसी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान उपायुक्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत