भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मनरेगा योजना का नाम बदलने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन और नारेबाजी

जमशेदपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मनरेगा योजना का नाम बदलने के मुद्दे को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है और महात्मा गांधी के नाम को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि मनरेगा का नाम बदलना देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है। प्रदर्शन में शामिल CPI कार्यकर्ताओं ने मांग की कि जी-राम-जी बिल के नाम को वापस लिया जाए और योजना का नाम मनरेगा ही रखा जाए।

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का काम कर रही है।

प्रदर्शन के दौरान साकची गोलचक्कर पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर के कदमा में बीटेक छात्र ने की खुदकुशी

जमशेदपुर। कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर रोड नंबर-7 में रहने वाले एक युवक ने फंंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार की...

जदयू ने मनाई पूर्व पीएम चंद्रशेखर की शताब्दी जयंती, सरयू राय ने साझा किए संस्मरण

संबंधों को निभाने वाले नेता थे चंद्रशेखर: सरयू राय इंदिरा गांधी की नाराजगी के बावजूद जीता था चुनाव भारत यात्रा ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

रेलवे की नई पेंशन नीति और निजीकरण के खिलाफ आंदोलन तेज, युवा रेलकर्मियों से जुड़ने की अपील

बिलासपुर में एनएफआईआर के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में उठी पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण रोकने की मांग यूनियन की प्रमुख मांगें: बैठक में यूनियन ने...

झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा: तीन ट्रकों में आग, ड्राइवर और खलासी जिंदा जले

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन ट्रकों के आपस में टकराने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत