रेलवे ने बढ़ाया किराया, सफर करना होगा महंगा, जानें कब से होगा लागू

नई दिल्ली। रेलवे ने 26 दिसंबर से अपने यात्री किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। नई बढ़ोतरी के तहत 500 किलोमीटर तक नॉन एसी यात्रा के लिए महज 10 रूपये अतिरिक्त देने होंगे। रेलवे का कहना है कि उसकी ऑपरेशन लागत में पिछले 1 साल में ढाई लाख करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इस कमी को पूरा करने के लिए रेलवे एक तरफ माल ढुलाई बढ़ा रहा है और दूसरी ओर यात्री किरायों को बेहतर करने में लगा है।

रेल मंत्रालय ने रविवार को इस संबंध में जानकारी साझा की। रेलवे का कहना है कि बढ़ाया गया 26 दिसंबर से प्रभावी होगा। इससे रेलवे को चालू वर्ष में लगभग 600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होने की संभावना है। साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर से अधिक दूरी पर यात्रा करने पर 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि होगी। मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी श्रेणी में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। एसी श्रेणी में भी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। नॉन-एसी कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा पर यात्रियों को केवल 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

उपनगरीय सेवाओं और मासिक सीजन टिकट के किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है। साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई किराया वृद्धि नहीं होगी। मंत्रालय ने कहा है कि पिछले एक दशक में रेलवे ने अपने नेटवर्क और परिचालन का उल्लेखनीय विस्तार किया है। बढ़े हुए परिचालन स्तर और सुरक्षा में सुधार के लिए रेलवे जनशक्ति (मैनपावर) बढ़ा रहा है। इसके परिणामस्वरूप जनशक्ति पर होने वाला खर्च बढ़कर 1,15,000 करोड़ रुपये हो गया है। पेंशन व्यय बढ़कर 60,000 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ष 2024-25 में कुल परिचालन लागत बढ़कर 2,63,000 करोड़ रुपये हो गई है।

मंत्रालय के मुताबिक जनशक्ति की बढ़ी हुई लागत को पूरा करने के लिए रेलवे अधिक कार्गो लोडिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहा है तथा यात्री किराए में सीमित युक्तिकरण किया गया है। सुरक्षा और परिचालन में सुधार के इन प्रयासों के चलते रेलवे सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार करने में सफल रहा है। भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा माल परिवहन करने वाला रेलवे नेटवर्क बन गया है। हाल ही में त्योहारी सीजन के दौरान 12,000 से अधिक ट्रेनों का सफल संचालन भी बेहतर परिचालन दक्षता का उदाहरण है। रेलवे अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने के लिए आगे भी दक्षता बढ़ाने और लागत को नियंत्रित करने के प्रयास जारी रखेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पोटका में बेकाबू कार दो वाहनों को टक्कर मार खुद पलट गई, एक की मौत, 11 घायल

पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में हर हफ्ते सड़क हादसे में लोगों की मौत हो रही है और घायल भी हो...

सोनारी में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में 40 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस को सुसाइड नोट मिला और मामले की जांच जारी है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में टली बड़ी वारदात, अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; बदला लेने की बना रहा था साजिश

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया गया। उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस...

गरीबी से जूझती छात्रा की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री और डीसी से भावुक अपील

बोकारो की छात्रा ने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छूटने पर मुख्यमंत्री और डीसी से मदद की भावुक अपील की, इंजीनियर बनने का सपना अधूरा होने का खतरा जताया।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत