कदमा में महाबीर मंदिर चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में सामान बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत फार्म एरिया स्थित श्री श्री महाबीर मंदिर का सामान बंद पड़े क्वार्टर से चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अभियुक्त रोहित मुखी उर्फ कुणाल मुखी (उम्र 28 वर्ष), पिता–राजेश मुखी, निवासी फार्म एरिया, क्वार्टर संख्या–21, स्टाफ क्वार्टर, हरिजन बस्ती, थाना–कदमा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व कदमा थाना प्रभारी प्रवेश चन्द्र सिन्हा कर रहे थे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर स्टाफ क्वार्टर से चोरी गया मंदिर का सारा सामान विधिवत बरामद कर लिया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त को अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

बरामद सामान :

लाल रंग का डोलक (डंका) – 03 पीस

स्टील का तासा – 01 पीस

लोहे की तलवार – 03 पीस

बड़ा कैरम बोर्ड – 01 पीस

डंका – 01 पीस

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

जमशेदपुर: मानगो के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ समाजसेवी और टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी महेंद्र नारायण सिंह (90 वर्ष) का  स्वर्णरेखा नदी तट पर पूरे सम्मान...

महेंद्र नारायण सिंह के निधन से मानगो में शोक की लहर

मानगो के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र नारायण सिंह का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। टाटा स्टील के पूर्व कर्मी रहे सिंह सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत