डॉ अंजिला गुप्ता ने कहा- प्रमाण पत्र केवल शैक्षिक सफलता का प्रमाण नहीं, इससे भविष्य और जीवन की सफलता है जुड़ी हुई

“ग्रेजुएशन सेरेमनी” : करीम सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रमाण पत्र वितरण समारोह

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के ऑडिटोरियम में ग्रेजुएशन सेरेमनी-2025 के नाम से एक भव्य प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की वाइस चांसलर डॉ अंजिला गुप्ता थीं।

मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की वाइस चांसलर डॉ अंजिला गुप्ता ने करीम सिटी कॉलेज को बधाई देते हुए कहा कि आज का यह क्षण गर्व और संतोष का क्षण है। आज का यह कार्यक्रम करीम सिटी कॉलेज की शैक्षणिक सजगता और शिक्षा के प्रति लगन का प्रमाण है। प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल शैक्षिक सफलता का प्रमाण नहीं बल्कि इससे आपका भविष्य और आपके जीवन की सफलता जुड़ी हुई है।

अंत में उन्होंने यह कहा कि हम यह चाहते हैं कि हमारे विश्वविद्यालय में कुछ नए पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाएं जिनका संबंध रोजगार से हो। परन्तु एक पाठ्यक्रम ऐसा भी हो जिसका संबंध मानवता निर्माण से हो और हम चाहते हैं कि करीम सिटी कॉलेज इस मार्ग में पहल करे।

उनके वक्तव्य के बाद मूल प्रमाण पत्र वितरण प्रारंभ हुआ। कुछ बच्चों ने वाइस चांसलर के हाथों से प्रमाण पत्र प्राप्त किया और उसके बाद उनके आदेश से प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज के शुभ हाथों प्रमाण पत्र का वितरण संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ यहिया इब्राहीम ने किया तथा मुख्य अतिथि का परिचय डॉ बसुधरा राय में प्रस्तुत किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ बी एन त्रिपाठी ने किया।

मंच पर प्राचार्य के अलावा डॉ बी एन त्रिपाठी (परीक्षा नियंत्रक), डॉ तुफैल अहमद (साइंस इंचार्ज), डॉ एमएम नजरी (कॉमर्स इंचार्ज), डॉ अनवर शहाब तथा एनसीसी ऑफिसर मेजर (डॉ) फखरुद्दीन अहमद मौजूद थे।

करीम सिटी कॉलेज का यह ग्रेजुएशन सेरेमनी दो दिवसीय कार्यक्रम है। आज सत्र 2018-2021 के विद्यार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया गया और कल सत्र 2019-2022 तथा 2020-2023 के छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। प्राचार्य के हाथों मुख्य अतिथि पुष्पगुच्छ, शॉल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्ज डॉ मोहम्मद रेयाज ने शिक्षकों शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मौजूद छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों से भरी हुई सभा में वाइस चांसलर तथा डॉ प्रभात कुमार सिंह (ओएसडी कोल्हन विश्वविद्यालय) का स्वागत किया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

चांडिल में हाथियों का आतंक: 50+ गांवों में दहशत, रातभर पहरा दे रहे ग्रामीण

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए भारी संकट बन गया है। पिछले लगभग एक महीने से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

घरेलू एलपीजी वितरण पर सख्ती: उपायुक्त ने एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

कहा- गैस की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों और कालाबाजारी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा शहर के उपभोक्ता से अपील- किसी...

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत