झारखंड ने रचा इतिहास : धान खरीद की शुरुआत, देश में पहली बार किसानों को मिलेगा ‘वन-टाइम’ भुगतान

जामताड़ा : खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत झारखंड के किसानों के लिए रविवार 15 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। जामताड़ा में खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने धान अधिप्राप्ति (खरीद) योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया। इसके साथ ही पूरे झारखंड राज्य में धान खरीद का कार्य आधिकारिक तौर पर एक साथ शुरू हो गया।

झारखंड बना देश का पहला राज्य: वन-टाइम भुगतान

ऑनलाइन शुभारंभ के बाद अपने संबोधन में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके निर्देश पर यह राज्यव्यापी खरीद शुरू की गई है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि “किसानों के सम्मान और विश्वास की पुनर्स्थापना का दिन है।

डॉ. अंसारी ने घोषणा की कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जो धान अधिप्राप्ति के बाद किसानों को उनके खाते में एकमुश्त (वन-टाइम) भुगतान करेगा। उन्होंने बताया कि पहले किसानों को भुगतान किस्तों में मिलता था, जिससे उन्हें बहुत असुविधा होती थी। मंत्री ने कहा कि सरकार ने इन कमियों को दूर कर दिया है। अब धान बेचते ही राशि सीधे किसान के खाते में पहुंचेगी।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2450 प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य और एकमुश्त भुगतान की सुविधा से राज्य का 7 लाख मीट्रिक टन धान क्रय लक्ष्य आसानी से पूरा होगा।

बिचौलियों पर सख्त चेतावनी

मंत्री डॉ. अंसारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे लैंपस केंद्रों और किसानों के बीच नियमित रूप से जाकर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार या धोखाधड़ी न हो। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर किसानों के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार या शिकायत मिली, तो जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने धान की कालाबाजारी, दूसरे राज्यों में अवैध बिक्री और बिचौलियों की संलिप्तता पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि राज्य का विकास तभी संभव है जब किसान मजबूत होंगे। हमारी सरकार किसानों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। उपायुक्त रवि आनंद ने जानकारी दी कि जिले में 28 चिह्नित लैंपस के माध्यम से धान खरीदा जाएगा, जिसके लिए जिले को 2 लाख क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने दोहराया कि किसानों को 2450 प्रति क्विंटल की दर से शत-प्रतिशत भुगतान एक बार में किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

हर घर, हर व्यक्ति तक योग को पहुंचाने की कोशिश : दिलीप घोष

न्यूटाउन(पश्चिम बंगाल), 19 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने योग दिवस, अभिषेक बनर्जी की राजनीतिक बैठकों सहित कई मामलों पर...

पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी के भड़काऊ बयान मामले में सीआईडी ने कालीघाट में मारा छापा

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने गुरुवार को एक बार फिर दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके स्थित...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत