केंद्रीय विद्यालय में बंपर भर्ती, TGT-PGT समेत इन पदों पर निकली 2499 वैकेंसी

KVS Recruitment : केंद्रीय विद्यालय ने एक और बड़ी भर्ती की अधिसूचना जारी की है। टीजीटी, पीजीटी, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल समेत कई पदों पर कुल 2499 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

हाल ही में कुल 9921 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, और अब केवीएस ने 2499 नई वैकेंसी की अधिसूचना जारी की गई है।

केवीएस भर्ती 2025 नोटिफिकेशन में कहा गया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन KVS के योग्य शिक्षकों/अधिकारियों में से टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए लिमिटेड डिपार्टमेंटल एग्जामिनेशन (LDE)/लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (LDCE) आयोजित करेगा। इसकी आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, जो 26 दिसंबर 2025 तक चलेगी। पोस्ट वाइज शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी भर्ती नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

KVS Vacancy 2025 Details: इन पदों पर निकली वैकेंसी

पद वैकेंसी

प्रिंसिपल 157

वाइस-प्रिंसिपल 125

PGT (हिंदी) 67

PGT (अंग्रेजी) 94

PGT (फिजिक्स) 138

PGT (केमिस्ट्री) 128

PGT (मैथ्स) 49

PGT (बायोलॉजी) 74

PGT (हिस्ट्री) 39

PGT (इकोनॉमिक्स) 80

PGT (ज्योग्राफी) 38

TGT (अंग्रेजी) 258

TGT (हिंदी) 79

TGT (साइंस) 143

TGT (मैथ्स) 307

TGT (सोशल स्टडीज) 253

हेड मास्टर 124

फाइनेंस ऑफिसर 05

सेक्शन ऑफिसर 06

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर 107

सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट 179

जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट 49

कुल खाली पदों की संख्या 2499

KVS डिपार्टमेंटल भर्ती 2025 परीक्षा तारीख

केंद्रीय विद्यालय में PGT, TGT, ASO, SSA, JSA, हेड मास्टर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती की परीक्षा 15 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। टीचिंग पद और कुछ नॉन-टीचिंग पद LDE के जरिए भरे जाएंगे, जबकि फाइनेंस ऑफिसर और सेक्शन ऑफिसर की भर्ती LDCE के जरिए होगी। कुल 2499 पदों में से 1712 पद अनारक्षित हैं, 525 पद SC उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, और 262 पद ST उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

केवीएस भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

परीक्षा निकाय केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)

भर्ती की प्रकृति इंटरनल डिपार्टमेंटल भर्ती

कुल वैकेंसी 2499

आवेदन की शुरुआत 12 दिसंबर 2025

आवेदन की आखिरी तारीख 26 दिसंबर 2025 तक

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीख 2 जनवरी 2026

भर्ती परीक्षा की तारीख 15 फरवरी 2026

भर्ती नोटिफिकेशन KVS विभागीय भर्ती 2025 नोटिफिकेशन pdf

KVS Exam Pattern: कैसा होगा एग्जाम?

इस जॉब के लिए एग्जाम में 60 ऑब्जेक्टिव प्रश्न (60 अंक) और 10 डिस्क्रिप्टिव प्रश्न (40 अंक) शामिल होंगे। कुल समय ढाई घंटे का होगा। क्वालिफाइंग मार्क्स के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि SC/ST और PwD उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। एप्लिकेशन का वेरिफिकेशन कंट्रोलिंग ऑफिसर द्वारा 2 जनवरी, 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

जमशेदपुर में JEM फाउंडेशन का ऐतिहासिक AI सेमिनार, 270 शिक्षकों को मिला भविष्य की शिक्षा का मार्गदर्शन

जमशेदपुर : JEM फाउंडेशन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेटरों के लिए "AI को समझना" (Demystifying AI) विषय पर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत