झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण समाजम के वार्षिक मिलन समारोह में उमड़ी भारी भीड़

मुख्य अतिथि डी. बी. शैलजा ने संघम के कार्यों की सराहना की व हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन

जमशेदपुर : झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण समाजम का वार्षिक मिलन समारोह रविवार को कदमा स्थित ए.डी.एल. सोसाइटी परिसर में हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण संघम द्वारा आयोजित इस समारोह में जमशेदपुर एवं आसपास के लगभग 400 परिवारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघम के अध्यक्ष एन. वी. आर. मूर्ति ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। फाउंडर महासचिव श्री जी. गोपाल कृष्ण ने कार्यक्रम में भारी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग पर बल दिया।

समारोह की मुख्य अतिथि तेलुगु ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती डी. बी. शैलजा (वाईस-प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील श्री डी. बी. सुंदर रामम की धर्मपत्नी) रहीं। उन्होंने संघम द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मिलन समारोह के दौरान सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खेल प्रतियोगिताएं, अंताक्षरी, संगीत, नृत्य एवं गायन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों का सफल संचालन संघम के युवा सदस्यों टी. कविता, के. श्रीनिवास एवं अन्य सदस्यों द्वारा किया गया।

महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लगाए गए विभिन्न स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, उपहार सामग्री आदि के स्टॉल पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और महिलाओं को भरपूर समर्थन मिला।

इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों के बीच आपसी समन्वय बनाए रखना, तेलुगु भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा देना, समाज से जुड़े मुद्दों एवं समस्याओं का सामूहिक समाधान निकालना तथा युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम में ट्रस्टी एन. राजेश एवं जी. एस. आर. मूर्ति, अध्यक्ष एन. वी. आर. मूर्ति, उपाध्यक्ष सुश्री जी. विजय लक्ष्मी, बी. श्रीनिवास, मेजर के. सत्यनारायण, जम्मी भास्कर, उपाध्यक्ष (कानूनी सलाहकार) एम. बी. सुब्रह्मण्यम, महासचिव जी. गोपाल कृष्ण, सहायक सचिव एस. दुर्गा प्रसाद, कोषाध्यक्ष वाई. के. शर्मा, सहायक कोषाध्यक्ष के. श्रीनिवास सहित डॉ. जी. वी. राहुल चंद्र, श्रीमती टी. कविता, श्रीमती च. माधुरी, श्रीमती संगीता, वाई. राम मूर्ति, श्रीमती के. मणि, श्रीमती अंशु मालिनी, श्रीमती जी. मोहिनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सबसे अधिक ड्रॉपआउट बच्चों का नामांकन कराने वाले को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित : उपायुक्त

जमशेदपुर : उपायुक्त ने कहा कि ‘स्कूल रुआर 2026’ अभियान को व्यक्तिगत रुचि लेकर सफल बनाया जाए। केवल आंकड़ों को तकनीकी रूप से सही...

टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग अकादमी ने इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप 2026 में चौथा राष्ट्रीय पदक जीतकर रचा इतिहास

जमशेदपुर 2026: टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) रोइंग अकादमी ने अपने छोटे से सफर में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कटक में आयोजित...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मानगो बाजार के सुधार के लिए मेयर का सख्त रुख, समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

मानगो : मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने आज पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के साथ मानगो बाजार क्षेत्र का विस्तृत...

दक्षिण पूर्व रेलवे को नया जीएम: अनिल कुमार जैन संभालेंगे कमान

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे को नया महाप्रबंधक मिल गया है। रेलवे बोर्ड के 8 अप्रैल 2026 के आदेश के तहत वरिष्ठ अधिकारी अनिल कुमार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत