जमशेदपुर में टाटा कंपनी के प्रदूषण और सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ जनआंदोलन, 14 दिसंबर को होगा बड़ा प्रदर्शन

जमशेदपुर : टाटा कंपनी से जुड़े प्रदूषण और शहरी क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ अब लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले शहरवासियों ने एकजुट होकर आंदोलन का ऐलान किया है। समिति ने घोषणा की है कि 14 दिसंबर को सैकड़ों की संख्या में लोग बर्मामाइंस पूजा मैदान में एकत्र होंगे और वहां से मार्च करते हुए टाटा स्टील बर्मामाइंस प्लांट के गेट का घेराव और जाम करेंगे।

इस आंदोलन को लेकर समिति के सक्रिय सदस्य रामबाबू तिवारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति, संगठन या राजनीतिक दल की नहीं है, बल्कि पूरे जमशेदपुर शहर और यहां रहने वाले लाखों नागरिकों के जीवन से जुड़ा हुआ मुद्दा है। उन्होंने कहा कि टाटा कंपनी के कारण शहर में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जिसका सीधा असर आम लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

रामबाबू तिवारी ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में कैंसर जैसी घातक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिसका मुख्य कारण प्रदूषित हवा, धूल और औद्योगिक अपशिष्ट है। इसके साथ ही भारी वाहनों की बेलगाम आवाजाही और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था के चलते सड़क दुर्घटनाएं रोजमर्रा की घटना बन चुकी हैं, जिनमें आए दिन लोगों की जान जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन गंभीर समस्याओं के बावजूद राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर चुप्पी साधी गई है, जिससे हालात दिन-ब-दिन और भयावह होते जा रहे हैं। रामबाबू तिवारी ने कहा कि टाटा स्टील एक जिम्मेदार औद्योगिक संस्था होने का दावा करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कंपनी अपनी सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों से बच रही है।

समिति ने स्पष्ट किया है कि 14 दिसंबर को होने वाला घेराव शांतिपूर्ण होगा, लेकिन अगर इसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और प्रदूषण व सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले दिनों में इससे भी अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पटना में सम्मानित हुए गम्हरिया के सन्नी सिंह, समाज सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित अवॉर्ड

गम्हरिया : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया क्षेत्र के युवा समाजसेवी एवं झामुमो नेता सन्नी सिंह को पटना के ताज होटल में आयोजित एक भव्य...

11 वर्षों से अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के खिलाफ धरना, 15 दिन में शुरू नहीं हुई सप्लाई तो तेज होगा आंदोलन

जिला प्रशासन ने 14 जून से जलापूर्ति शुरू कराने का दिया था भरोसा दूरदराज से लोगों का लाना पड़ रहा पानी, बढ़ जाती हैं परेशानियां गर्मी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत