उपायुक्त बोले- समाज में कई वृद्ध माता-पिता की समुचित देखभाल नहीं हो पाती, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण

डुमरिया प्रखंड स्थित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बुजुर्गों के बीच ऊनी कपड़े का किया वितरण

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत अन्तर्गत बाकुलचंदा गांव में जिला प्रशासन की पहल पर हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘निर्वाण-2’ वृद्धाश्रम का क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया ।

इस दौरान उन्होने आश्रम में निवास कर रहे निराश्रित तथा असहाय बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी स्थिति, दैनिक दिनचर्या, उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली ।

साथ ही सरकार की योजनाओं/ सेवाओं से आच्छादन के संबंध में भी पूछताछ की। कुछ बुजुर्गों के पेंशन, आधार कार्ड, बैंक खाता नहीं होने की बात सामने आई जिसपर बीडीओ डुमरिया को उचित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वृद्धाश्रम में आवासीय सुविधा, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा देखभाल, स्वच्छता, विश्राम स्थल, शौचालय-स्नानगृह तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता का बारीकी से अवलोकन किया। वृद्धाश्रम प्रबंधन द्वारा संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा मानवता का सर्वोच्च कार्य है और इस दिशा में संस्थान की पहल अत्यंत प्रेरणादायी है ।

उपायुक्त ने ठंड के मौसम को देखते हुए आश्रम प्रबंधन को बुजुर्गों के स्वास्थ्य एवं सुचारु देखभाल के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के बीच ऊनी वस्त्र, शॉल, गर्म कपड़े एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया तथा आश्रम कर्मियों को बुजुर्गों की जरूरतों पर सतर्क निगाह रखने की सलाह दी।

उपायुक्त ने कहा कि समाज में कई ऐसे उदाहरण मिलते हैं जहां वृद्ध माता-पिता की समुचित देखभाल नहीं हो पाती, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। बुजुर्गों का अनुभव, आशीर्वाद और मार्गदर्शन किसी भी परिवार और समाज के लिए अमूल्य है। ऐसे में हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा यह वृद्धाश्रम न केवल वृद्धजनों को सम्मानजनक जीवन दे रहा है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी दे रहा है।

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क आवास, पौष्टिक भोजन, वस्त्र, दवाई, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और सुरक्षित वातावरण की व्यवस्था की गई है। उपायुक्त ने वृद्धाश्रम की आवश्यकताओं की भी जानकारी ली तथा आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रबंधन को निर्देश दिया कि भोजन की गुणवत्ता और पोषण स्तर पर विशेष ध्यान रखा जाए। बुजुर्गों के लिए मानसिक स्वास्थ्य समर्थन, मनोरंजन, योग एवं ध्यान जैसे कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएं। आश्रम परिसर में स्वच्छता और सुरक्षा के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित हों। निरीक्षण के दौरान बीडीओ डुमरिया श्री नीलेश मुर्मू, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

NATIONAL HIGHWAY पर ओवरलोडिंग पर सख्ती : 2 से 4 गुना तक जुर्माना, 15 अप्रैल से नया नियम लागू

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजमार्गों पर ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नए नियम...

टाटा स्टील में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस पर वीरों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील ने राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर वीर अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 14 से...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

वंदे भारत में ठंडा खाना परोसने पर बवाल

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को ठंडा और अधपका भोजन दिए जाने के आरोप के बाद रेलवे की खानपान व्यवस्था फिर विवादों में आ गई है।

चाकुलिया का वृद्ध ‘रामलाल’ हाथी पश्चिम बंगाल में घायल, हालत गंभीर

चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र में ‘रामलाल’ नाम से प्रसिद्ध सबसे उम्रदराज हाथी इन दिनों गंभीर संकट में है। जानकारी के अनुसार, यह हाथी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत