अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल भारत में करेंगे 67.5 अरब डॉलर निवेश

नयी दिल्ली। भारत तेजी से दुनिया के सबसे आकर्षक एआई निवेश गंतव्यों में बदल रहा है। इसी बीच दुनिया की तीन दिग्गज ग्लोबल टेक कंपनियां अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने मिलकर भारत में 67.5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया है। यह निवेश देश के डिजिटल भविष्य को एक नई दिशा देगा। भारत की युवा आबादी, सस्ता इंटरनेट और तेजी से बढ़ता डिजिटल पर्यावरण देश को एआई आधारित इनोवेशन का बड़ा केंद्र बना रहे हैं। अमेजन ने कहा कि वह वर्ष 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर से अधिक के निवेश से तीन मुख्य लक्ष्यों को मजबूत करेगी, जिनमें एआई आधारित डिजिटलीकरण, निर्यात बढ़ाना और रोजगार सृजन शामिल हैं। अमेजन का कहना है कि इससे एआई क्षमता बढ़ेगी, लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा और देशभर के लाखों छोटे व्यवसायों को मदद मिलेगी। इसमें पूर्ति केंद्र, परिवहन नेटवर्क, डेटा केंद्र, डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचा एवं प्रौद्योगिकी विकास शामिल हैं।

वहीं, माइक्रोसॉफ्ट ने भी 17.5 अरब डॉलर के निवेश से क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने, स्किलिंग कार्यक्रमों का विस्तार करने और देश में सुरक्षित, आधुनिक डिजिटल क्षमताओं को मजबूत करने का लक्ष्य तय किया है। गूगल का निवेश रोजगार सृजन के लिहाज से भी अहम है। गूगल की परियोजना के चलते करीब 1,88,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होगा जो आईटी के साथ-साथ ढांचागत विकास, कार्य-संचालन और स्वस्थ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में होंगी। यही बात अन्य बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनियों के निवेश पर भी लागू होती है।

कीस्टोन रिपोर्ट के अनुसार अमेजन ने 1.2 करोड़ से अधिक छोटे व्यवसायों का डिजिटलीकरण किया है और 20 अरब अमेरिकी डॉलर के ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम बनाया है जबकि 2024 में भारत में विभिन्न उद्योगों में लगभग 28 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरियों सृजित की हैं।

देश की सुदृढ़ आर्थिक प्रगति लचीली वृद्धि और अनुकूल जनसांख्यिकी पर आधारित है। अंतत:, भारत विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जिसकी औसत आयु 28.2 वर्ष है। लंबे समय तक चली महामारी के बाद, घरेलू मांग में सुधार, विशेष रूप से निजी उपभोग और घरेलू खर्च में, व्यावसायिक विस्तार योजनाओं को सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होना चाहिए। भारत का विशाल उपभोक्ता आधार, बढ़ती शहरी आय और विश्व की सबसे बड़ी युवा आबादी की आकांक्षाएं इसमें योगदान दे रही हैं।

डेटा सेंटर की बढ़ती क्षमता से उत्साहित: नडेला
अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने बुधवार को कहा कि नए टूल्स और प्लेटफॉर्म्स लोगों के सॉफ्टवेयर बनाने, एप्लीकेशन तैयार करने और मल्टी-एजेंट एआई सिस्टम डिजाइन करने के तरीके को बदल रहे हैं। नडेला ने कहा,”भारत के पास 2030 तक 57.5 मिलियन डेवलपर्स होने का अनुमान है, जो कि देश को वैश्विक स्तर पर एक सबसे बड़ा डेवलपर बेस बनाएगा। उन्होंने इसे भारत के लिए एआई का इस्तेमाल करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

खालसा वॉरियर एकादश बनी केपीएल चैंपियन, फाइनल में टिनप्लेट सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराया

रौनक बने प्लेयर ऑफ द फाइनल और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, करण को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ व सिक्सर किंग का खिताब जमशेदपुर के को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान...

साकची गोलचक्कर पर विहिप-बजरंग दल का धरना, कहा-“लव जिहाद” के खिलाफ बने सख्त कानून

जमशेदपुर : शहर के साकची गोलचक्कर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

राजस्थान सेवा सदन में अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक व मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग का शुभारंभ, विधायक मंगल कालिंदी उपलब्ध कराएंगे एंबुलेंस

जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करते हुए नए लैप्रोस्कोपिक एवं मिनिमल एक्सेस सर्जरी विभाग की शुरुआत...

बोकारो थर्मल में बेकाबू मालगाड़ी का कहर, गेट तोड़ स्कॉर्पियो को 500 मीटर तक घसीटा, चालक ने कूदकर बचाई जान

बोकारो : डीवीसी के बोकारो थर्मल पावर प्लांट में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला खाली कर रही एक मालगाड़ी अचानक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत