जमशेदपुर में 153 मिर्गी रोगियों को नि:शुल्क परामर्श के साथ-साथ उपचार भी कराया गया

क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत विशेष जांच शिविर में मिर्गी मरीजों की हुई जांच

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार क्षेत्रीय टीकौषधि भंडार, जेल चौक, साकची में प्रोजेक्ट ‘उल्लास’ के तहत मिर्गी जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा शिविर का निरिक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं का अवलोकन किया गया। आज शिविर में 153 मिर्गी रोगियों को नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

बता दें कि प्रोजेक्ट उल्लास के तहत अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा में जांच शिविर का आयोजन किया गया था, उसी परिप्रेक्ष्य में शहरी मरीजों की स्क्रीनिंग के लिए बुधवार को शिविर लगाया गया।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल तथा परियोजना उल्लास के नोडल पदाधिकारी सह जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा उपस्थित रहे।

शिविर के सफल आयोजन में जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धवड़िया, जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग के मनोचिकित्सक डॉ. दीपक कुमार गिरि, डॉ. महेश हेमब्रम, डॉ. सुकांता सीट, डॉ. वी.आरके सिन्हा, डॉ. फटिक पाल, डॉ. रोहित आनंद, डॉ. मंगेश दोराई,जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, डी डी एम दिलीप कुमार, डी पी सी हकीम प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टेंडर घोटाला: बिहार सतर्कता विभाग ने पटना में दो निलंबित आईएएस अधिकारियों के घरों पर छापा मारा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार के हाई-प्रोफाइल रिशु श्री निविदा घोटाले की जांच में शुक्रवार को तेजी आई है। इस क्रम में विशेष सतर्कता...

आदिवासी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं द्रौपदी मुर्मु, विधायक से राष्ट्रपति तक का यूं तय किया सफर

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 20 जून को अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगी। आदिवासी समाज के साथ ही पूरे देश के लिए...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

भाजपा ने ऊपरी असम में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किया

गुवाहाटी, 15 जून (आईएएनएस)। आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों से पहले असम में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आई है। सोमवार को ऊपरी असम के...

पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा: सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सरकारी कल्याणकारी योजनाओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत