जमशेदपुर के आजादनगर में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर : शहर की आजादनगर थाना पुलिस ने पटमदा डीएसपी के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों में आजादनगर चेपापुल निवासी इमरान खान उर्फ विक्की शामिल है। पटमदा डीएसपी बच्चनदेव कुजूर ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि आजादनगर के मुर्दा मैदान के पास दो युवक प्रतिबंधित कफ सिरप की खरीद- बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुर्दा मैदान से नाबालिग सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया। उनकी तलाशी के दौरान 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी। डीएसपी बच्चनदेव कुजूर ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी और इस तरह की गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

वेस्टर्न रेलवे की घोषणा- नीट परीक्षा के दिन कोई ‘जंबो ब्लॉक’ नहीं होगा

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। 21 जून यानी रविवार को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने बड़ा कदम उठाया...

राजस्थान: भाजपा ने राहुल गांधी की कोटा यात्रा को बताया ‘राजनीतिक ड्रामा’

जयपुर, 16 जून (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कोटा में छात्रों से...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

विक्रम भट्ट ने पीएम मोदी की नेतृत्व शैली को सराहा, बोले- देश में जगाया आत्मविश्वास

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देशवासियों के...

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत