सरायकेला जिले के नीमडीह में संदिग्ध परिस्थिति में होटल कर्मचारी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
चांडिल: सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के चांडिल स्टेशन मोड़ स्थित एक होटल में गुरुवार देर रात एक कारीगर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान चालियामा गांव निवासी 30 वर्षीय रवि सिंह उर्फ नागरा सिंह के रूप में हुई है।
नागरा सिंह काफी लंबे समय से होटल में कारीगर के रूप में काम कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 10 बजे होटल स्टाफ के साथ खाना खाने के बाद नागरा सिंह रोज की तरह सोने चला गया।
शुक्रवार तड़के जब स्टाफ उसे जगाने गया तो वह अचेत अवस्था में था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उनकी मृत्यु हार्ट अटैक अथवा किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हो सकती है।
घटना की जानकारी बाद सुबह होटल के मालिक ने स्टाफ की मदद से नागरा सिंह को चांडिल सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद चेलियामा गांव में मातम पसर गया।
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया। इस संबंध में नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी। नागरा सिंह का दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था
