एसएसपी ने जिले में बढ़ते अपराध, नशे का कारोबार पर रोकथाम और लंबित मामलों के त्चरित निष्पादन के दिए निर्देश

कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान अवैध हथियारों की बरामदगी, फरार आरोपियों की धर-पकड़ व खुफिया तंत्र को और मजबूत करने पर जोर

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आज कार्यालय सभागार में एक अहम समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) सहित शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया। शहर में बढ़ते अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक की दिशा में क्या कार्रवाई हुई है।

इस दौरान शहर में सक्रिय ड्रग्स पैडलर्स पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट पेश की गई।

विभिन्न थानों द्वारा किए गए छापामारी अभियानों, गिरफ्तार आरोपियों और बरामद मादक पदार्थों की मात्रा की समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि नशा कारोबार के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने हेतु खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जाए तथा कॉलेज एवं हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान पिछले सप्ताह जब्त किए गए हथियारों और गिरफ्तार अपराधियों की जानकारी साझा की गई।

अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को चिन्हित करने के लिए तकनीकी सेल को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस को आदेश दिया गया कि हथियार तस्करों पर कार्रवाई में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लंबित कांडों के निष्पादन की समीक्षा थानों में दर्ज लंबित मामलों की प्रगति रिपोर्ट ली गई।

गिरफ्तारी वारंटों के निष्पादन, फरार आरोपियों की धर-पकड़ और कोर्ट केसों से संबंधित कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया गया।

वरीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों में तेजी लाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक थाना प्रभारी इसकी साप्ताहिक निगरानी सुनिश्चित करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

रामगढ़ में बड़ा माइंस हादसा : बंद कोयला खदान में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक खदान हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी में फूट के बाद बागी और वफादार गुट के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस की विधायी दल के दो गुटों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत