सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को लेकर वर्कर्स कॉलेज में मानगो ट्रैफिक पुलिस का सेमिनार

जमशेदपुर : शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज मानगो वर्कर्स कॉलेज में मानगो ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक विशेष सड़क सुरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए।

सेमिनार का नेतृत्व मानगो ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिओढ़ करमाली ने किया। उन्होंने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के जोखिम पर प्रकाश डाला।

-ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिओढ़ करमाली ने कहा— “सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी”

-कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में अधिकांश सड़क हादसे लापरवाही, ओव रस्पीड, मोबाइल फोन के उपयोग और हेलमेट/सीट बेल्ट न लगाने के कारण हो रहे हैं।

-छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार व समाज में भी इस बारे में जागरूकता फैलानी चाहिए।

-बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना और कार में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।

-सड़क पार करते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा फुटपाथ या ज़ेब्रा क्रॉसिंग का ही प्रयोग करें।

उन्होंने यह भी बताया कि ट्रैफिक पुलिस शहर में नियमित रूप से जागरूकता अभियान चला रही है ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल को लेकर पप्पू यादव बोले, ‘बढ़ता जा रहा है लोगों का आक्रोश’

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव वे पाटलीपुत्र स्टेशन पर परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की ओर से तोड़फोड़ की घटना...

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत