करीम सिटी कॉलेज ने कम्युनल हार्मनी वीक के मौके पर किया “ट्रेडिशनल वॉक” का आयोजन

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) यूनिट द्वारा कम्युनल हार्मनी वीक 2025 के अवसर पर बुधवार को भव्य “ट्रेडिशनल वॉक” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक परिधान के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज़ ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक धरोहर को समझने और उसे संजोकर रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आले अली तथा NSS को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज़ भी उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतिभागियों ने सोलो और डुएट दोनों श्रेणियों में हिस्सा लिया—

सोलो श्रेणी में विद्यार्थियों ने विभिन्न भारतीय राज्यों की पारंपरिक पोशाकों का प्रदर्शन किया।

डुएट श्रेणी में राज्य विशेष की विवाहिक वेशभूषा को प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम का मूल्यांकन विशेष आमंत्रित जजों प्रिया खे़स, तारन्नुम अमीन, आतिफ हबीब, जो “जमशेदपुर वाला” के रूप में प्रसिद्ध हैं। जजों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, आत्मविश्वास और राज्य-विशेष ज्ञान के आधार पर अंक दिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने NSS टीम और प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं में उत्साह और आनंद देखने को मिला।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा-हजारीबाग सीमा पर 15 लाख का इनामी नक्सली समेत 4 ढेर

हजारीबाग/चतरा : झारखंड के चतरा-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई...

चतरा में सगाई से पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, प्रेमी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

परिजन बोले- लगातार दबाव और मानसिक उत्पीड़न से उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट और वीडियो कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

आंबेडकर जयंती पर सरयू राय का बयान: “नियत सही हो तो संविधान भी सही चलेगा”

जमशेदपुर। शहर में आंबेडकर जयंती के अवसर पर विधायक सरयू राय ने संविधान की महत्ता और उसकी कार्यप्रणाली पर विचार रखते हुए कहा कि...

नोएडा औद्योगिक हिंसा का मास्टरमाइंड निकला एनआईटी जमशेदपुर का ग्रेजुएट, पुलिस का बड़ा खुलासा, आदित्य आनंद अब भी फरार

जमशेदपुर/नोएडा: गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में 13 अप्रैल को हुई हिंसा की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत