जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति ने प्रशस्ति पत्र के लिए उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर। झारखंड निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को अब तक प्रशस्ति पत्र नहीं मिल पाया है। इस उपेक्षा पर शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति, सोनारी ने गंभीर आपत्ति जताई है और जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को समिति ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें बताया गया है कि रांची जिले में 3000 चिन्हित झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र देने का सरकारी कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, लेकिन पूर्वी सिंहभूम के आंदोलनकारियों को आज भी इस सम्मान से वंचित रखा गया है। यह उन सभी वीरों के योगदान के प्रति असंवेदनशीलता को दशार्ता है, जिन्होंने झारखंड राज्य की लड़ाई में संघर्ष किया और बलिदान दिया।

समिति के अध्यक्ष सुन्तो महतो (लाल), वरिष्ठ आंदोलनकारी विनोय महतो और सदस्य बैंग बैंकट प्रसाद राव ने कहा कि कई आंदोलनकारी आज भी बेहतर जीवन और पहचान के लिए संघर्षरत हैं। उम्रदराज आंदोलनकारी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन स्वीकृत पेंशन भुगतान भी महीनों से लंबित पड़ा है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

समिति ने प्रशासन को अविलंब प्रशस्ति पत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू करने और पेंशन भुगतान में आ रही बाधाओं को दूर कर इसे तुरंत शुरू कराने की मांग की है। समिति ने इस मुद्दे को राज्य के आंदोलनकारी सम्मान और अधिकार से जोड़ते हुए कहा कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आंदोलनकारियों के साथ अन्याय होगा और विरोध का मार्ग अपनाना पड़ेगा।

शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन आंदोलनकारियों की तकलीफ को समझते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाएगा, ताकि झारखंड आंदोलन के सच्चे नायकों को उचित सम्मान और सहयोग मिल सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

42 साल के इतिहास में पहली बार 21 जून को सुबह 4 बजे से चलेगी कोलकाता मेट्रो

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। कोलकाता मेट्रो 21 जून को कुछ ऐसा करने जा रही है जो उसने अपने 42 साल के इतिहास में कभी...

खान सर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होनी चाहिए, तथ्य छिपाए गए: रौशन आनंद के वकील

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दो निजी गार्डों से जुड़े मामले...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

खान सर-ज्ञान बंधु कोचिंग विवाद पर तेजस्वी यादव की सीएम सम्राट चौधरी को चिट्ठी, सीबीआई जांच की मांग

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में चर्चित खान सर और ज्ञान बंधु कोचिंग से जुड़े विवाद को लेकर राजनीति तेज हो...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत