जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2025 का शुभारंभ

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम ने दीप प्रज्वलित कर राज्य स्तरीय हैंडलूम एक्सपो का किया उद्घाटन

01 से 14 दिसंबर तक आयोजित हो रहा एक्सपो, नागरिकों से बड़ी भागीदारी की अपील

जमशेदपुर : गोपाल मैदान, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। एक्सपो का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप निदेशक झारक्राफ्ट श्री प्रियदर्शी दारिपदा, जीएम डीआईसी रवि शंकर प्रसाद, अन्य विशिष्ट अतिथि, झारक्राफ्ट के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कारीगर उपस्थित थे।

यह आयोजन भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम (NHDP) के तहत किया जा रहा है। एक्सपो 1 दिसंबर से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के बुनकर, कारीगर, सहकारी समितियाँ एवं स्वयं सहायता समूह (SHGs) सम्मिलित हो रहे हैं।

इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक बुनकरों को एक प्रभावी विपणन मंच प्रदान करना, भारतीय हैंडलूम की समृद्ध विरासत को प्रोत्साहित करना तथा प्रत्यक्ष बाजार संपर्क के माध्यम से आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। एक्सपो में 200 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें तसर सिल्क, कॉटन हैंडलूम फैब्रिक, साड़ियाँ, गृह-सज्जा सामग्री तथा प्राकृतिक फाइबर से बने उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

झारक्राफ्ट पारंपरिक शिल्प संरक्षण, ग्रामीण आजीविका सशक्तिकरण तथा टिकाऊ हैंडलूम उत्पादों के संवर्धन में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। स्टेट हैंडलूम एक्सपो प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

एक्सपो अवधि के दौरान विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं उत्पाद प्रोमोशन भी आयोजित किए जाएंगे। पूर्वी सिंहभूम जिला तथा आसपास के सभी नागरिकों से अपील है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों को समर्थन प्रदान करें और प्रामाणिक हैंडलूम उत्पादों को प्रोत्साहित करें।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अब झामुमो के निशाने पर हैं पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां, डूबता जहाज करार दिया

जिला संयोजक बागराई बोले- भुईयांडीह में था अवैध अतिक्रमण, विकास में बाधक बन रहे थे वहां के लोग https://videopress.com/v/kgYlQsNY?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true https://videopress.com/v/8adjbhqY?resizeToParent=true&cover=true&preloadContent=metadata&useAverageColor=true जमशेदपुर : राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल...

सुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई, जब प्रखर युवा समाजसेवी...

अभिमत

हृदय रोग: युवाओं को भी बना रहा निशाना, रोकथाम ही सबसे कारगर इलाज

डॉ. तपन कुमार आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण जीवनशैली ने हृदय रोग को देश-दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती और जानलेवा बीमारियों में...

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्त दान शिविर

केके सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में महारक्तदान शिविर का आयोजन। समाजसेवी के रक्तदान विषयक प्रेरक विचार और जन जागरूकता के लिए विशेष पहल।

संपादक की पसंद

एनटीएचए कैडेट्स को खेल में असाधारण प्रदर्शन के दम पर मिली केंद्रीय सरकारी पदों पर नियुक्ति

जमशेदपुर: नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) ने आज गर्व के साथ घोषणा की है कि उसके दो उत्कृष्ट कैडेट्स ने स्पोर्ट्स कोटा के माध्यम...

जमशेदपुर के टेल्को रेक्रिएशन क्लब में बच्चों और प्रशिक्षक की पिटाई करने वाले ने ही पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप - घटना के दौरान मौजूद टेल्को थाना की पीसीआर वैन ने हस्तक्षेप नहीं किया जमशेदपुर : टेल्को रेक्रिएशन क्लब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading