पलामू में 40 हजार करोड़ का ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार


मेदिनीनगर । पलामू पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप की तर्ज पर संचालित एक विशाल ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह नेटवर्क ‘खेलोयार साइट’ के माध्यम से सैकड़ों करोड़ रुपये का रोजाना ट्रांजेक्शन करता था। हुसैनाबाद में छापेमारी कर पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क का संचालन छत्तीसगढ़ के भिलाई से और सर्वर दुबई से संचालित हो रहे थे।

खेलोयार साइट के सभी सर्वर दुबई में मौजूद हैं। नेटवर्क भारत के अलावा कई देशों में फैला हुआ है और इसका अनुमानित अवैध कारोबार लगभग 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ट्रांजेक्शन के लिए क्रिप्टोकरेंसी और हवाला का उपयोग किया जाता था, जिससे पैसों के प्रवाह का पता लगाना मुश्किल होता है।

हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के पीछे कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को मिली थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और सात युवकों को पकड़ा। पूछताछ में पूरा नेटवर्क सामने आया और ‘खेलोयार साइट’ का कनेक्शन जुड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल सिंह (भिलाई, छत्तीसगढ़), सुजीत कुमार विश्वकर्मा (मदनपुर, बिहार),अजित कुमार विश्वकर्मा (मदनपुर, बिहार), रोहित कुमार सिंह (मदनपुर, बिहार), जुबेर अंसारी (जगेश्वर बिहार बोकारो) अयाज आलम (पतरातू, रामगढ़) व अक्षय कुमार (तमाड़, रांची) शामिल हैं। ये सभी हुसैनाबाद के एक किराए के मकान में बैठकर आनलाइन बेटिंग आपरेट कर रहे थे।

पकड़ा गया फ्रेंचाइजी नंबर 141 : पलामू में पकड़े गए आरोपित इस नेटवर्क का फ्रेंचाइजी नंबर 141 है। यह प्रतिदिन 5 से 7 लाख रुपये तक का ट्रांजेक्शन करता था और 5 से 6 हजार सदस्य इससे जुड़े हुए थे। इसी नेटवर्क के अन्य फ्रेंचाइजी 50 से 60 लाख रुपये तक का रोजाना ट्रांजेक्शन करते हैं। नेटवर्क का मास्टरमाइंड बिहार के औरंगाबाद के राजन कुमार सिंह और छत्तीसगढ़ के भिलाई का शेल्वी उर्फ मनीष है।

हजारीबाग पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग म्युल अकाउंट खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना पलामू पुलिस के साथ साझा की गई, जिसके बाद पूरे नेटवर्क पर नजर रखी गई और कार्रवाई की गई। यह नेटवर्क बड़े पैमाने पर म्युल बैंक अकाउंट, क्रिप्टो वॉलेट और हवाला चैनल का उपयोग करता था। दुबई में बैठा प्रमोटर हर फ्रेंचाइजी को ट्रांजेक्शन का 30 प्रतिशत कमीशन देता है। फ्रेंचाइजी अपने संचालन के लिए 10 से 15 म्युल बैंक खातों का उपयोग करते हैं। इन खातों को 5–6 हजार रुपये महीना किराए पर लिया जाता है। एक खाता केवल एक महीने के लिए उपयोग होता है, उसके बाद उसे मूल खाते धारक को लौटा दिया जाता है।

पहले ली ट्रेनिंग, फिर खड़ा किया फर्जी नेटवर्क : पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मास्टरमाइंड शेल्वी उर्फ मनीष और राजन कुमार सिंह पहले पुणे व बड़े शहरों में अन्य बेटिंग एप से जुड़े थे। दोनों ने वहां ट्रेनिंग ली और इसके बाद दुबई के प्रमोटर के साथ मिलकर अपना नेटवर्क तैयार किया। यह दोनों ऐसे युवकों को फ्रेंचाइजी देते थे जो गांव से नौकरी के लिए बाहर जाने वाले, कम पढ़े-लिखे और आर्थिक रूप से कमजोर होते थे। उन्हें बहलाकर फ्रेंचाइजी दी जाती और फिर बेटिंग एप के जरिये साइबर फ्रॉड करवाया जाता था।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

मलयालम कवि और पद्म श्री विजेता पी. नारायण कुरुप का 91 वर्ष की आयु में निधन

तिरुवनंतपुरम, 20 जून (आईएएनएस)। पद्म श्री पी. नारायण कुरुप के निधन से मलयालम साहित्य ने अपनी एक खास आवाज खो दी है। 91 वर्षीय...

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत